Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 3 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी:नगर पंचायत की बैठक में आवास योजना और पार्कों पर चर्चा हुई, अतिक्रमण हटाया जाएगा

    43 minutes ago

    1

    0

    अयोध्या की आदर्श नगर पंचायत कामाख्या धाम में शनिवार को बोर्ड बैठक हुई। अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव और सभासद मौजूद रहे। बैठक में नगर के विकास और जनसमस्याओं से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के बाद करीब 3 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। हर वार्ड में सड़क-नाली और पार्कों का प्रस्ताव बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 के पात्र लाभार्थियों की जांच जल्द पूरी कराने पर सहमति बनी। सभी वार्डों से अतिक्रमण हटाने, चौराहों के सौंदर्यीकरण और पार्क निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए। जरूरत के अनुसार हर वार्ड में सड़क और नाली निर्माण कराने का निर्णय भी लिया गया। गोडपुरवा और कोरैया मार्ग के निर्माण के लिए वन विभाग से समन्वय कर भूमि विनिमय की कार्रवाई कराने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं मेधा ऋषि आश्रम के पुराने मार्ग को नगर पंचायत से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण पर भी चर्चा हुई। जर्जर बिजली पोल-तार होंगे दुरुस्त नगर क्षेत्र में जर्जर बिजली के तार और पोलों को दुरुस्त कराने के लिए बिजली विभाग को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। आवारा गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। बैठक में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि के खिलाफ बिना साक्ष्य सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना प्रसारित करने की निंदा की गई। ऐसे मामलों में आवश्यक कार्रवाई का प्रस्ताव भी पारित हुआ। विधायक रामचन्द्र यादव ने वार्डों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों और नगर पंचायत प्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्याओं का समाधान कराने पर जोर दिया। बैठक में सभासद रामावती, सोहन लाल, जमुना प्रसाद, अजीत प्रताप सिंह, राम लगन, केदारनाथ, जितेश कुमार सिंह, तबरेज अहमद, सीतापति, राकेश कुमार, ललित, राजवती, गीता देवी, सफीना खातून और रेशमा यादव समेत मनोनीत सभासद व अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई होगी:अम्बेडकरनगर में एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने पर जोर
    Next Article
    एक्सीलेटर लॉक से बेकाबू हुई कार, 3 को टक्कर मारी:कानपुर में 2 दुकानें तोड़ी, रेलवे ट्रैक की दीवार तोड़कर पटरी पर पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment