Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सीलेटर लॉक से बेकाबू हुई कार, 3 को टक्कर मारी:कानपुर में 2 दुकानें तोड़ी, रेलवे ट्रैक की दीवार तोड़कर पटरी पर पहुंची

    44 minutes ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना मोड़ पर शनिवार दोपहर एक इलेक्ट्रिक कार अचानक बेकाबू हो गई। चालक के मुताबिक कार का एक्सीलेटर लॉक हो गया था, जिससे उसकी रफ्तार कम नहीं हो रही थी। कार सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मारते हुए सैलून में जा घुसी। इसके बाद दो अन्य दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए रेलवे ट्रैक की दीवार तोड़कर पटरी पर पहुंच गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें सैलून में शेविंग करा रहे कन्हैया कश्यप की हालत गंभीर बताई जा रही है। नारामऊ-मंधना निवासी इकबाल चालक है। वह कानपुर के सिविल लाइंस निवासी मोहम्मद हाइजफा की इलेक्ट्रिक कार चलाता है। इकबाल के मुताबिक शनिवार को वह रतन प्लेनेट से जिलाधिकारी कार्यालय के पीआरओ रणधीर सिंह को लेकर गया था। पीआरओ को कार्यालय छोड़ने के बाद वह कार लेकर घर लौट रहा था। इकबाल ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 12 बजे मंधना मोड़ के पास अचानक कार का एक्सीलेटर लॉक हो गया। उसने कार को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन रफ्तार कम नहीं हुई। कुछ ही सेकंड में कार सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए सैलून में जा घुसी। 3 लोगों को टक्कर मारने के बाद दुकानों में घुसी हादसे में सैलून के अंदर शेविंग करा रहे कन्हैया कश्यप, दुकान के बाहर खड़े ऋषभ पाण्डेय और शीलू शर्मा घायल हो गए। इसके बाद बेकाबू कार ने आसपास की दो अन्य दुकानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कार ने रेलवे ट्रैक और दुकानों के बीच बनी दीवार को तोड़ दिया और पटरी पर जा पहुंची। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौराहे पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने चालक को पकड़ा हादसे के वक्त मंधना चौराहे पर पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। दुर्घटना की आवाज सुनते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार चालक इकबाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों को तत्काल रामा मेडिकल कॉलेज भेजा। रेलवे ट्रैक पर पहुंची कार को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई। क्रेन की मदद से कार को ट्रैक से हटाया गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ क्षतिग्रस्त दुकानों की भी जांच की। कन्हैया की हालत गंभीर तीनों घायलों को रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। सैलून में शेविंग करा रहे कन्हैया कश्यप की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी का रामा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 3 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी:नगर पंचायत की बैठक में आवास योजना और पार्कों पर चर्चा हुई, अतिक्रमण हटाया जाएगा
    Next Article
    बांदा में मोटरसाइकिल छीनने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:बाइक छीनकर भागा था, चेकिंग के दौरान बाइक बरामद की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment