Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही मिली:नगर निगम ने दी सख्त चेतावनी, 10 दिन में सुधार न होने पर कंपनियों पर एक्शन

    14 hours ago

    1

    0

    नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के ठेकों से जुड़ी लापरवाहियों पर कड़ी चेतावनी दी है। महापौर महंत गिरीशपति तिवारी ने ने कूड़ा कलेक्शन से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों को तलब कर 10 दिन के अंदर सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर निगम ने शहर को तीन जोन में विभाजित कर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के ठेके पृथ्वी, ग्रीनटेक और ओम स्वच्छता को दे रखे हैं। उन्होंने ठेकेदारों को निर्देश दिया है कि वे रोज समय-बद्ध रूप से घर-घर कूड़ा उठाएं और कार्य में 10 दिनों के अंदर सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम नगर निगम की स्वच्छता के मद्देनजर उठाया गया है। निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि अयोध्या नगर निगम लगातार शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दे रहा है। विक्रमादित्य वार्ड में 13 को घर-घर भ्रमण करेगी नगर की सरकार अयोध्या के विक्रमादित्य वार्ड में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त डॉ. जयेंद्र कुमार नगर निगम की टीम के साथ 13 फरवरी शुक्रवार भ्रमण कर सफाई, पेयजल, पार्क, नालियों एवं गलियों की स्थिति देखेंगे। इस दौरान जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान भी कराएंगे। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि नगर की सरकार आपके द्वार अभियान के वार्ड भ्रमण के मद्देनजर नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को टीम सहित मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि भ्रमण में जलकल, स्वास्थ्य, प्रकाश एवं निर्माण विभाग से जुड़ी टीमें शामिल रहेंगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में तीन ज्वैलरी शोरूम में इनकम टैक्स की रेड:बिरहाना रोड, नयागंज और लाल बंगला पहुंची टीम, वित्तीय अनियमितताओं की जांच
    Next Article
    पुराने शिक्षकों का TET अनिवार्यता को लेकर विरोध किया:फतेहपुर में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका, आदेश वापसी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment