Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में वार्डन ने लगाया कैमरा:कई वीडियो वायरल हुए; गोरखपुर में लड़कियों ने किया हंगामा

    20 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के बाथरूम में कैमरा लगाया गया था। एक छात्रा ने यह आरोप लगाते हुए मंगलवार की देर रात 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में कैंट थाने की पुलिस फोर्स पहुंची। बाथरूम में एक एंड्रायड मोबाइल रखा गया था, जिसका कैमरा ऑन था। कैमरे का फेस टॉयलेट की तरफ था। छात्रा का आरोप है कि मोबाइल चेक करने पर कई लड़कियों के वीडियो भी मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने डिलीट भी कराया है। कुछ वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। पूछताछ में पता चला कि हॉस्टल की वार्डन ने अपना मोबाइल बाथरूम में रिकॉर्डिंग ऑन करके रखा था। वार्डन ने पुलिस को बताया कि लड़कियों के इधर-उधर सेनेटरी पैड फेंकने की वजह से रात में 10 बजे मोबाइल रिकॉर्डिंग मोड में ऑन करके बाथरूम में लगाया था। 20 कमरों में 26 लड़कियां रहती हैं कैंट इलाके के मोहद्दीपुर में एक गर्ल्स हॉस्टल चलता है। यहां 20 कमरों में 26 लड़कियां रहती हैं। ये सभी शहर के कॉलेजों में पढ़ने और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली लड़कियां हैं। पुलिस के मुताबिक, 2 दिन पहले एक छात्रा हॉस्टल में आई है। 8 सितंबर को वह रात में बॉथरूम गई। इस दौरान उसकी नजर टीन शेड में फंसे मोबाइल पर पड़ी। फिर उसने पहले अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाया। इसके बाद हॉस्टल की दूसरी लड़कियों को बुलाकर पूरी बात बताई। मोबाइल चेक करने पर 3 घंटे की रिकॉर्डिंग मिली जिस फोन से रिकॉर्डिंग की जा रही थी, वह सैमसंग कंपनी का 3 कैमरे वाला एंड्रायड मोबाइल था। उसमें 5-6 लड़कियों के बाथरूम में बैठने के वीडियो मिले। इसके बाद लड़कियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। एक लड़की ने पुलिस को सूचना दे दी। साथ ही अपने घरवालों को भी इस बारे में बताया। कई लड़कियों ने वीडियो अपने मोबाइल में भी ले लिए। सूचना मिलते ही पीआरवी और कैंट पुलिस रात करीब 12 बजे गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। वहां महिला वार्डन लड़कियों को समझाने की कोशिश कर रही थीं। काफी देर तक हॉस्टल में हंगामा चलता रहा। पुलिस ने वार्डन का मोबाइल कब्जे में लेकर कई वीडियो डिलीट किए। लड़कियों के मोबाइल से भी वीडियो डिलीट कराए। इसके बाद भी कुछ वीडियो वायरल हो गए। किराए का घर लेकर हॉस्टल चलाती है महिला पुलिस के मुताबिक, घर के मालिक से बात हुई है। उन्होंने बताया कि महिला उनका घर किराए पर लेकर कई साल से गर्ल्स हॉस्टल चला रही है। आज तक कभी कोई शिकायत नहीं मिली। महिला वार्डन ने भी पुलिस को बताया कि लड़कियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह कैमरे लगाए हैं। उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मेरी कोई गलत मंशा नहीं थी। कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात को सूचना मिली थी। पुलिस टीम गई थी। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। शिकायत मिलने पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- हम उनमें से नहीं, जो माफिया के सामने गिड़गिड़ाएं, बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जहन्नुम जाओगे सीएम योगी बुधवार को वाराणसी में थे। यहां उन्होंने पहले की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा- घर से बाहर कैसे निकलें, 9 साल पहले यह सवाल था। कहां तक जाना है, आज यह सवाल है। पहले घर से बाहर निकलने में बेटियां डरती थीं, आज ऐसी कोई चिंता नहीं।हमने कह दिया है कि बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो दो ही जगह होगी- जेल या जहन्नुम। हम उन लोगों में नहीं हैं कि वोटबैंक के लिए किसी माफिया के सामने गिड़गिड़ाएं। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चे से कोई डेट पूछो, 2 सेकेंड में दिन बताएगा:बोला- कोई फॉर्मूला नहीं, सब बचपन से याद है; यूपी के जीनियस बॉय को जानिए
    Next Article
    यूपी में अब सभी टीचर दे सकेंगे स्पेशल TET:5 लाख टीचरों को मिलेगा फायदा; जानिए अप्लाई करने का पूरा प्रॉसेस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment