Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bengaluru में Eid-e-Milad जुलूस के दौरान विवाद में 6 गिरफ्तार, पुलिस ने 3 केस किए दर्ज

    3 hours from now

    1

    0

    बेंगलुरु के बासवनगुडी में बुधवार को ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान हुई झड़प के सिलसिले में तीन मामले दर्ज किए गए और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना केआर रोड पर उस वक्त हुई जब कुमारस्वामी लेआउट से निकला एक जुलूस बनशंकरी थाना क्षेत्र को पार कर बासवनगुडी पहुंचा।पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि ‘राष्ट्र रक्षणा पाडे’ संगठन के पुनीत केरेहल्ली और अन्य लोग वहां भगवा झंडे लेकर और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए पहुंचे। उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्यों ने कथित रूप से जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को भड़काने का प्रयास किया और उन्हें नारे नहीं लगाने को कहा। पुलिस ने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया तो कुछ मुस्लिम युवकों ने कथित तौर पर मुरली नाम के व्यक्ति पर किसी अज्ञात हथियार से हमला कर दिया।पुलिस के अनुसार, इसके बाद केरेहल्ली और उनके साथियों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। पुलिस ने घायल व्यक्ति को बाद में विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया जबकि केरेहल्ली को एहतियातन सुरक्षा उपाय के तहत थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, केरेहल्ली ने कथित तौर पर सड़क खाली करने से इनकार कर दिया था जिससे लोगों को परेशानी हुई।पहले मामले में, अब्दुल रजाक खान की शिकायत पर बासवनगुडी थाने में मामला दर्ज किया गया और केरेहल्ली (35) एवं दो अन्य लोगों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि केरेहल्ली की शिकायत पर एक दूसरा मामला दर्ज किया गया, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। बासवनगुडी यातायात पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मंजूनाथ की शिकायत पर केरेहल्ली और अन्य लोगों के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Goa Cabinet ने पास किया Anti Conversion Bill, आजीवन कारावास की सजा का प्रस्ताव
    Next Article
    Nepal Floods में फंसे Kerala के 37 पर्यटक सुरक्षित, रेस्क्यू के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment