Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nepal Floods में फंसे Kerala के 37 पर्यटक सुरक्षित, रेस्क्यू के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

    2 hours from now

    1

    0

    पय्यन्नूर के विधायक वी. कुन्हीकृष्णन ने कहा है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के 37 लोग बाढ़ के कारण नेपाल में फंसे हुए हैं। कुन्हीकृष्णन ने बुधवार रात फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने इस मामले को मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के संज्ञान में लाया है और पर्यटकों के वर्तमान स्थान का ब्योरा तथा फोन नंबर मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने आश्वासन दिया है कि सभी लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लाने के लिए आवश्यक हस्तक्षेप किया जाएगा।विधायक ने कहा कि यह जानकारी पर्यटकों के परिवार के सदस्यों को दे दी गई है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी 37 लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “हमारी यात्रा पर गए सभी लोगों से बात हुई है।’’ बाढ़ के बाद केरलम सरकार ने बुधवार रात नेपाल में फंसे पर्यटकों को वापस लाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप शुरू किया। मुख्यमंत्री सतीशन ने केरलम के मुख्य सचिव को विदेश मंत्रालय और नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के साथ करीबी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकाला जा सके।केरलम सरकार ने नेपाल में फंसे पर्यटकों और राज्य में उनके परिजनों के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने हेतु हेल्पलाइन नंबर 9447111844 और 9747132147 भी जारी किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bengaluru में Eid-e-Milad जुलूस के दौरान विवाद में 6 गिरफ्तार, पुलिस ने 3 केस किए दर्ज
    Next Article
    Nepal Flood India Alert | नेपाल जलप्रलय की भारत में दस्तक! बिहार, यूपी और उत्तराखंड में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के 36 गेट खोले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment