Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेन की स्कूल वैन से टक्कर:5 की मौत; कई गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

    10 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में गोबिंदपुर रेल क्रॉसिंग पर नवद्वीप धाम एक्सप्रेसने ने एक पूल कार (स्कूली वैन) को टक्कर मार दी। अधिकारियों के मुताबिक, टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन स्कूली छात्र शामिल हैं। गाड़ी रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रही थी। टक्कर में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन छात्रों और वैन के ड्राइवर को इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। टक्कर के बाद की 3 तस्वरीें… पुलिस बोली- पैसेंजर ट्रेन से टक्कर हुई एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जब एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी तब रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। लेकिन उसके तुरंत बाद गेट को खोल दिया गया, जबकि वहां से एक पैसेंजर ट्रेन भी गुजरने वाली थी। स्कूल वैन के ड्राइवर ने गेट खुला देखकर गाड़ी को पटरियों के पार ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान एक साइकिल सवार भी पटरी पार करने लगा। तभी तेज रफ्तार में आ रही निमतिया-कटवा लोकल ट्रेन ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और बच्चे अंदर ही फंस गए। रेलवे ने ₹10 लाख के मुआवजे का ऐलान किया पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता शिबराम मांझी ने कहा कि ये घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और लेवल क्रॉसिंग पर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता शिबराम मांझी ने एक बयान में कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने आगे कहा कि जानकारी मिलते ही 10 सदस्यों की एक टीम तुरंत दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी।रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए ₹10 लाख के मुआवजे की घोषणा की है और घायलों का इलाज जारी है। लोग बोले- रेलवे की लापरवाही हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने रेलवे गेटमैन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और रेलवे की सिग्नल प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद गेटमैन ने फाटक खोल दिया था, जबकि एक पैसेंजर ट्रेन देरी से आ रही थी। फाटक खुला देखकर वैन ड्राइवर को लगा कि रास्ता साफ है, और तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन वहां आ गई। लोगों का कहना है कि किसी की लापरवाही के कारण मासूम बच्चों की जान चली गई। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में टीचर-इंजीनियर समेत 10 की मौत:ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी, कई लोग सीट के बीच में ही फंस गए लखीमपुर खीरी में 18 मई सुबह 7.30 बजे मैजिक वाहन और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। ये सभी मैजिक वाहन में सवार थे। 9 लोगों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में सरकारी टीचर और इंजीनियर भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 मामले, 4 मौत:जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजे गए सैंपल, पड़ोसी राज्य कर्नाटक अलर्ट पर
    Next Article
    सावरकर मानहानि केस; पड़पोते बोले- नेहरू ब्रिटिश समर्थक थे:अगर सावरकर अंग्रेजों से समझौता कर लेते तो पीएम बन सकते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment