Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में पूर्व बस ड्राइवर के घर 15kg सोना मिला:28 करोड़ कैश भी बरामद, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब; आरोपी गिरफ्तार

    1 day ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक पत्थर कारोबारी के घर छापा मारकर 15 किलो सोना बरामद किया। इसकी कीमत करीब ₹21.5 करोड़ आंकी गई है। पुलिस को ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश भी मिला। नोटों को गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीन खराब हो गईं। पुलिस ने पत्थर कारोबारी मिनार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिनार पहले राज्य परिवहन विभाग में बस ड्राइवर था और बाद में स्टोन कारोबार से जुड़ गया। इस मामले में मिनार का जीजा और पत्थर कारोबारी तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन फरार है। तुलु मंडल 2024 में बेटी की शादी में करीब ₹100 करोड़ खर्च करने पर चर्चा में आया था। शादी में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और एक्ट्रेस जरीन खान भी शामिल हुए थे। TMC नेता का करीबी है फरार आरोपी तुलु मंडल तुलु मंडल को पूर्व TMC नेता अनुब्रत मंडल का करीबी माना जाता है। अनुब्रत जून में TMC के बागी ऋतब्रत बनर्जी गुट में शामिल हो गए थे। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने छापेमारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा- भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति जारी रहेगी। जनता की संपत्ति लूटने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। माफिया सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मिनार ने कबूला, कैश और सोना तुलु का है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात मिनार मंडल के घर पर छापेमारी शुरू की थी। घर से मिले ₹28.5 करोड़ कैश को लोहे के बक्सों में भरकर मोहम्मद बाजार थाने ले जाया गया, जहां से इसे बैंक में जमा कराया जाएगा। घर से 1-1 किलो के 14 गोल्ड बार और 100-100 ग्राम के 10 गोल्ड बिस्किट भी बरामद किए। इनकी कीमत करीब ₹21.5 करोड़ बताई गई है। मिनार मंडल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कैश और सोना तुलु मंडल का है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि करोड़ों रुपए की नकदी और सोना कहां से आया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। तुलु मंडल पर टैक्स वसूली में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप 2016-17 में तुलु मंडल को बीरभूम की स्टोन क्वारियों में DCR (District Collection Rate) वसूली का ठेका मिला था। पुलिस को शक है कि बरामद नकदी पत्थर खदानों से वसूले गए सरकारी राजस्व का हिस्सा है, जिसे सरकारी खजाने में जमा नहीं किया गया। तुलु मंडल के ठिकानों पर CBI की छापेमारी भी हो चुकी तुलु मंडल पहले भी जांच एजेंसियों के रडार पर रह चुका है। 2022 में कैटल स्मगलिंग केस में CBI ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद ED ने भी उसे पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया था। हालांकि, इन आरोपों पर अब तक कोर्ट का फैसला नहीं आया है। TMC के दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… इंजीनियर के लॉकरों में 2 करोड़ कैश मिला:ओडिशा में 5 मल्टीस्टोरी बिल्डिंग समेत 13 प्लॉट; 27 साल पहले ₹6000 सैलरी पर नियुक्ति हुई थी ओडिशा के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहरा के पास से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। बेहरा कंधमाल जिले के बलिगुड़ा स्थित एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (ITDA) में पदस्थ हैं। उनका 1999 में जूनियर इंजीनियर के पद पर अपॉइंटमेंट हुआ था। तब सैलरी 6 हजार रुपए थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बठिंडा-युवक को निहंगों ने 7 सेकेंड में मारे 6 थप्पड़:महिला बोली- 5 साल से रिलेशन में था; निहंग बोले-गालियां दी, इसलिए सबक सिखाया
    Next Article
    'रावण तीनों लोकों का स्वामी है, तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा'... रणबीर कपूर के इस डायलॉग पर क्यों मचा विवाद?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment