Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बठिंडा-युवक को निहंगों ने 7 सेकेंड में मारे 6 थप्पड़:महिला बोली- 5 साल से रिलेशन में था; निहंग बोले-गालियां दी, इसलिए सबक सिखाया

    7 hours ago

    1

    0

    बठिंडा में 2 निहंगों ने युवक की पिटाई कर दी। उन्होंने 7 सेकेंड में युवक को 6 थप्पड़ मारे। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक निहंगो के बारे में गलत बातें कहने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगता दिखाई दे रहा। वहीं, निहंग राजू ने दावा किया कि कार्रवाई एक विवाहित महिला की शिकायत और युवक द्वारा निहंगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद की गई। युवक महिला के साथ 5 साल से रिलेशन में था। वह उससे शादी करने के लिए मना कर रहा था। ये मामला तलवंडी साबो का है, जो 3 दिन पुराना है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। निहंग ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पहले पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला... ----------- यह खबरें भी पढ़ें… निहंग ने सिख दंपती को मस्जिद जाने से रोका, अमृतसर में मौलवी को फोन कर धमकाया, बोला- एक हफ्ते में गांव खाली कर दे पंजाब के अमृतसर में निहंग ने मौलवी के पास जाते सिख को रोक लिया। निहंग भूपिंदर सिंह बग्गा ने कहा- सिख होते हुए कई लोग मुसलमानों की मस्जिदों में जा रहे हैं। ऐसे लोग सिख नहीं हैं और न ही सिर पर पगड़ी बांधने के हकदार। निहंग के रोकने के बावजूद सिख छिपकर मस्जिद पर चला गया। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद धार्मिक सजा का सामना कर रहे निहंग जसदीप सिंह का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में जसदीप सिंह कुर्सी पर बैठकर बर्तन धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ के ASI बोले-भीड़ ने वाटर कैनन में घुसकर पीटा:लेडी कॉन्स्टेबल बोली- धक्का देकर गिराया; सांसद अमृतपाल के समर्थकों से भिड़ंत की कहानी
    Next Article
    बंगाल में पूर्व बस ड्राइवर के घर 15kg सोना मिला:28 करोड़ कैश भी बरामद, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब; आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment