Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेशी महिला रानी बनकर रह रही थी, अब लापता:पति संग दौताई से गायब होने पर पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के गांव दौताई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांग्लादेश के नरायणगंज की निवासी महमूदा बेगम, जो यहां अपना नाम बदलकर रानी के रूप में रह रही थी, अब अपने पति मोहम्मद मशरूफ के साथ लापता हो गई है। इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद मशरूफ और महमूदा बेगम ने 11 फरवरी 2021 को दिल्ली की दरगाह हजरत निजामुद्दीन में निकाह किया था। निकाह के दस्तावेजों में दोनों ने अपना सही नाम और पता दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि निकाह के बाद महमूदा बेगम ने अपना नाम बदलकर रानी रख लिया और दौताई गांव में पति के साथ रहने लगी। ग्राम प्रधान के लेटरपैड पर भी उसका नाम रानी दर्शाते हुए एसआईआर प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा था। जिसके बाद मामले से पर्दा उठा तो दोनों फरार हो गए। सूत्र बताते है युवक मोहम्मद मशरूफ की मुलाकात बांग्लादेश के नरायणगंज की महमूदा बेगम से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद यह दंपति दौताई गांव में सामान्य जीवन जी रहा था और पहले कोई विवाद सामने नहीं आया था। हालांकि, हाल ही में उनके घर पर अचानक ताला लटका मिला। बताया जा रहा है कि दंपति पूरे परिवार सहित गांव से गायब हो गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वे देश के भीतर किसी अन्य स्थान पर चले गए हैं या विदेश भाग गए हैं। पुलिस पासपोर्ट, वीजा और निवास अनुमति सहित अन्य सभी संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। दस्तावेजों की वैधता और प्रमाणपत्रों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय एजेंसियों से भी संपर्क किया जा सकता है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस फिलहाल संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सांसद ST हसन के समधी की फैक्ट्री में रेड:रामपुर में 12 से ज्यादा गाड़ियों से अफसर पहुंचे, गेट पर CRPF तैनात
    Next Article
    गोरखपुर में 12वीं के छात्र की हत्या- आरोपी अरेस्ट:बोर्ड एग्जाम देकर निकलते समय हुआ झगड़ा, युवक ने सिर पर मारी ईंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment