Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 12वीं के छात्र की हत्या- आरोपी अरेस्ट:बोर्ड एग्जाम देकर निकलते समय हुआ झगड़ा, युवक ने सिर पर मारी ईंट

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के कोतवाली इलाके के एक स्कूल में बुधवार को 12वीं का एग्जाम देकर निकले दो छात्रों के बीच स्टैंड में मारपीट हो गई। इसके बाद एक छात्र ने दूसरे छात्र के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। जिसके बाद अचेत होकर छात्र स्टैंड में ही गिर गया। जिसे देखकर दूसरा छात्र वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल छात्र को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात लखनऊ में घायल छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 साल के अंकुश सिंह के रूप में हुई। वह सेंट मेरीज इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ता था। बोर्ड एग्जाम में डीबी इंटर कॉलेज में उसका सेंटर गया था। शाहपुर थाना क्षेत्र के सरदार पटेल नगर निवासी अंकुश सिंह के बड़े भाई अमन सिंह ने तहरीर देकर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना वाले दिन ही हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। छात्र की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। कोतवाली थाने की पुलिस ने नीना थापा इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र सत्यम कुमार गौड़ को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला अमन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि मेरा भाई सेंट मेरीज इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। उसकी बोर्ड परीक्षा चल रही है। सेंटर कोतवाली थाना क्षेत्र के डीबी इंटर कॉलेज बेनीगंज में गया था। बुधवार को वह दोपहर करीब 12:30 बजे घर से एग्जाम देने निकला। डीबी इंटर कॉलेज में शाम करीब 5:15 बजे एग्जाम देकर वह बाहर निकला। स्कूल की पार्किंग में नीना थापा इंटर कॉलेज के छात्र सत्यम कुमार गौड़ से उसका विवाद हो गया। सत्यम ने अंकुश की जान मारने की नियत से उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। जिसके बाद अंकुश बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। सूचना मिलने पर हमलोग वहां पहुंचे। जैसे-तैसे करके अंकुश को प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को परिजन कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दिए। इस दौरान अंकुश के साथ पढ़ने वाले 15-20 छात्र भी कोतवाली थाने पहुंचे थे। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन ही परिजन की तहरीर पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। घायल छात्र की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेशी महिला रानी बनकर रह रही थी, अब लापता:पति संग दौताई से गायब होने पर पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बुलंदशहर में जाम पर प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश:अधिकारियों को एक्शन प्लान बनाकर समाधान करने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment