Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में घर का ताला तोड़कर चोरी:परिवार शादी में गया था, 75 हजार नगदी सहित 3 लाख के जेवर गायब, वारदात CCTV में कैद

    17 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के धर्मदास कॉलोनी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मकान मालिक परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे, जबकि दूसरी मंजिल पर किरायेदार सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरों की कारतूस वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार धर्मदास कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार सोनी अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने शहर से बाहर गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 75 हजार रुपये की नगदी तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। गृहस्वामी के मुताबिक चोर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात समेट ले गए। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के समय मकान की दूसरी मंजिल पर किरायेदार मौजूद थे और सो रहे थे, उन्हें घटना की भनक तक लगी तो मामल की सूचना रिश्तेदारों को दी घटना की जानकारी होने पर किरायेदारों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध चोरों की गतिविधियां कैद हो गई हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। सीओ सदर नेहा त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर पुलिस ने 12 घंटे में अपहरण आरोपी को गिरफ्तार:नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर न्यायालय में पेश किया
    Next Article
    बागपत SP ने पुरा महादेव मंदिर सुरक्षा का जायजा लिया:महाशिवरात्रि मेले से पहले मंदिर कमेटी और पुजारी से की बातचीत, समस्याएं जानीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment