Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सरकारी योजना के नाम पर लाखों की ठगी:चेक हेराफेरी करके पैसे निकाले, 2 केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी और रेलबाजार थाना क्षेत्रों में बैंक खातों के माध्यम से ठगी और साइबर धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। पीड़ितों ने इन मामलों में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पहला मामला रेलबाजार थाना क्षेत्र के सुजातगंज निवासी मोहम्मद लतीफ से जुड़ा है, जो सिलाई का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बाबूपुरवा निवासी यूसुफ ने उनसे संपर्क किया और सरकारी योजना के तहत हर महीने चार हजार रुपये दिलाने का लालच दिया। यूसुफ ने अपने साथी विशाल कुमार वर्मा के साथ मिलकर मोहम्मद लतीफ के बैंक संबंधी दस्तावेज और चेकबुक ले ली। आरोप है कि बाद में उन्हें बैंक ले जाकर चेक के माध्यम से उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, श्याम नगर शाखा के खाते से 1.33 लाख रुपये और 90 हजार रुपये निकाले गए। जब लतीफ ने पैसों के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। बाद में बैंक प्रबंधक ने बताया कि उनके खाते में साइबर फ्रॉड से जुड़ी रकम आने के कारण खाता बंद कर दिया गया है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि उन्हें फर्जीवाड़े में फंसाया जा सकता है। दूसरा मामला चकेरी थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम निवासी एल.बी. दीक्षित का है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सांठगांठ कर उनके पीएनबी खाते से चेक के जरिए 1.31 लाख रुपये की धोखाधड़ी से निकासी की है। दीक्षित के अनुसार, उन्होंने पहले पीएनबी मेटलाइफ एजेंट को 180 रुपये का एक चेक दिया था, जिसकी फोटोकॉपी भी कराई गई थी। बाद में पासबुक की एंट्री में संदिग्ध लेनदेन सामने आया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसी चेक की स्कैन कॉपी का दुरुपयोग कर उसे दोबारा बैंक में लगाकर यह रकम निकाली गई। उन्होंने शिकायत में एक व्यक्ति का नाम और आधार संबंधी विवरण भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। दोनों पीड़ितों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी कैंट अमित चौरसिया ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, सिर फूटा:ईंट-पत्थर से मारकर घायल करने का आरोप, परिवार ने कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    भगवतघाट बस्ती के मकानों को खाली करने का नोटिस:सांसद रमेश अवस्थी लोगों से मिले, बोले- अधिकारियों से बात करेंगे, कोई बेघर नहीं होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment