Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा मंडल अध्यक्ष पर 5 धाराओं में केस:भाजपा ने कहा CM तक मामला जाएगा, दूसरे संगठनों ने भी दी प्रतक्रिया

    2 hours ago

    2

    0

    संत कबीर नगर जिले में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) श्वेता वर्मा की तहरीर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, जिसमें विभिन्न दल और संगठन अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। धनघटा पुलिस ने बीडीओ की शिकायत के लगभग 36 घंटे बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह के विरुद्ध बीएनएस की धारा 221, 132, 351 (3), 352 और 296 के तहत मामला दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद कर्मचारी संगठन ने नाराजगी व्यक्त की है। 24 घंटे के लिए स्थगित किया गया धरना संगठन ने कहा कि अभी सचिव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। फिलहाल, 24 घंटे के लिए धरना स्थगित कर दिया गया है। भाजपा नेता इस मामले को मुख्यमंत्री तक ले जाने की बात कह रहे हैं, जबकि कार्यकर्ता इसे अपने नेताओं के साथ गलत व्यवहार बता रहे हैं। इस पूरे प्रकरण पर राजनीतिक पार्टियां जमकर सियासत कर रही हैं। भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया भाजपा नेता और यूथ आइकन प्रदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि भाजपा नेता कर्मचारियों की शिथिलता की बात करने गए थे, जिसके कारण उन पर मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की बात कही। उनके पोस्ट पर लोगों ने टिप्पणी की कि "भाजपा नेता हार गए, अधिकारी आखिर जीत गए।" बोले- भाजपा नेता रील बनाने में व्यस्त एक अन्य टिप्पणी में राघवेंद्र सिंह ने कहा कि जब भाजपा के मंडल अध्यक्ष के साथ ऐसा हो रहा है, तो अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्या होता होगा। समाजसेवी सचिन सिंह ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि वे अपने नेताओं की मदद नहीं कर पाए और रील बनाने में व्यस्त हैं। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राहुल बादल ने भी पोस्ट कर कहा कि अगर सपा की सरकार होती तो जनहित के मुद्दे पर किसी कार्यकर्ता का अपमान करने की हिम्मत किसी अधिकारी की नहीं होती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेवाड़ी जीआरपी ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी:जुआ विवाद में दोस्तों ने दिल्ली स्टेशन पर हत्या, ट्रेन के बाथरूम में रखा शव
    Next Article
    शामली में खाटू श्याम मंदिर की छठवीं वर्षगांठ:खाटू श्याम सेवा समिति ने गढ़ीपुख्ता तक निकली निशान यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment