Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेवाड़ी जीआरपी ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी:जुआ विवाद में दोस्तों ने दिल्ली स्टेशन पर हत्या, ट्रेन के बाथरूम में रखा शव

    2 hours ago

    2

    0

    रेवाड़ी जीआरपी ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। जुआ को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने पुरानी दिल्ली स्टेशन पर पत्थरों से पीटकर हत्या की। इसके बाद शव को पहले ट्रेन के नीचे रेलवे ट्रैक पर रखा। इसके बाद पहचान छुपाने के लिए शव को रेवाड़ी आने वाली पैसेंनजर ट्रेन के बाथरूम में छोड़ दिया। रेवाड़ी जीआरपी को 13 फरवरी को शव मिला था। सिर में मिले चोट के निशानों को देखते हुए हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जीआरपी ने इस मामले में दो आरोपी आदर्श नगर गाजियाबाद निवासी करण सिंह और मथुरा के गिडोह निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। हत्या में शामिल रणजीत के दो साथियों की पुलिस को अभी तलाश है। हत्या के मुख्य आरोपी रणजीत चोरी के मामलों में नामजद है। जीआरपी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। 9 जनवरी को रणजीत के साथ घर से निकला गाजियाबाद गाजियाबाद के नंदग्राम की वाल्मीकि बस्ती निवासी 22 वर्षीय कर्ण सिंह 9 फरवरी को अपने दोस्त रणजीत के साथ घर से निकला था। रणजीत और कर्ण में जुआ को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद रणजीत ने अपने दोस्त साइबाबाद निवासी सुरेश, मेरठ निवासी आयन और गिडोह निवासी विनोद कुमार विनोद के साथ मिलकर कर्ण की हत्या की योजना बनाई। कर्ण को 12 फरवरी को पुरानी दिल्ली स्टेशन पर लेकर आए। जहां पहले ट्रेन में बिठाकर शराब पिलाई। इसके बाद रेलवे लाइन पर पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पहले शव को ट्रेन के नीचे रेलवे लाइन पर रखने की योजना बनाई। फिर पहचाान छुपाने के लिए उसे उठाकर सुबह दिल्ली से रेवाड़ी आने वाली पैसेंजर ट्रेन की गाड़ी में रख दिया। चोरी की वारदातों को देते थे अंजाम बताया जाता है कि आरोपी मिलकर रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जीआरपी थाना गाजियाबाद में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हैं। जीआरपी एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पहचान नहीं होने पर किया था संस्कार मृतक कर्ण की निर्धारित अवधि में पहचान नहीं हो पाई थी। जिसके बाद जीआरपी ने लावारिश मानकर शव का अंतिम संस्कार करवाया था। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच की गति को आगे बढ़ाया। जिसके बाद जीआरपी को मामले में लीड मिली और परिवार से बातचीत के बाद दो आरोपियों को साहिबाबाद स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती बोलीं- सपा नौटंकीबाज, चाल-चरित्र दलित विरोधी:इससे BJP को फायदा, कांशीराम जयंती पर 'पीडीए दिवस' मनाने पर भड़कीं
    Next Article
    भाजपा मंडल अध्यक्ष पर 5 धाराओं में केस:भाजपा ने कहा CM तक मामला जाएगा, दूसरे संगठनों ने भी दी प्रतक्रिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment