Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की 7 सदस्यीय मीडिया–टीम घोषित:अभय दुबे को कमान; 6 सहप्रभारी पहले ही संभाल रहे संगठन सृजन अभियान

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने अब चुनावी रणनीति के तहत मीडिया मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए 7 सदस्यीय टीम का गठन किया है। AICC की ओर से 18 अगस्त को जारी ऑफिस नोट में नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर अभय दुबे को टीम की कमान सौंपी गई है। कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अभय दुबे के साथ डॉ. रतन लाल को-कोऑर्डिनेटर और अब्बास हाफिज, टीना कर्मवीर, संजय छोकर, विवेक कोर्दे और डॉ. सुधांशु यादव को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। यह टीम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर चुनाव से जुड़ी मीडिया गतिविधियों का संचालन करेगी। पार्टी के मुताबिक ये सभी नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय कर मीडिया से जुड़े कामकाज और चुनावी गतिविधियों को गति देंगे। चुनाव से पहले कांग्रेस का फोकस संगठन के साथ-साथ अपनी मीडिया और कम्युनिकेशन रणनीति को मजबूत करने पर है। 6 सहप्रभारियों को पहले ही मिली है संगठन की जिम्मेदारी कांग्रेस ने 26 जून को यूपी संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अविनाश पांडेय की जगह राजेंद्र पाल गौतम को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद 6 सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई। इन 6 सहप्रभारियों को अभी प्रदेश में संगठन सृजन अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। सहप्रभारियों को अलग-अलग जोन के 11 से 14 जिले सौंपे गए हैं। सहप्रभारियों को संगठन सृजन अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति का आकलन करने, पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करने और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को सौंपनी है। 20 महीने से कार्यकारिणी का इंतजार कांग्रेस के सामने संगठन को लेकर सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कार्यकाल तीन साल पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक उनकी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया। कांग्रेस ने 5 दिसंबर 2024 को यूपी की प्रदेश, जिला, शहर और ब्लॉक कमेटियों को भंग कर दिया था। पार्टी ने 20 मार्च 2025 को सभी 75 जिलों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा कर दी थी। इसी के साथ महानगर अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई थी। कुल 133 जिला/महानगर अध्यक्षों की सूची जारी हुई थी। पर नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन अब तक नहीं हो सका है। पार्टी अब संगठन सृजन अभियान की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि सहप्रभारियों की रिपोर्ट के बाद संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन हट सकती हैं:10 दिन की छुट्‌टी पर गईं; ACS बोले- दमन दीव के दौरे पर हैं
    Next Article
    भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की THAR पर चढ़ें समर्थक:कानपुर देहात में हाथ जोड़कर बोले- बेटा उतर जाओ, टूट जाएगी, मेरे पास पैसे नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment