Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच के घाघरा बैराज पर दिखा घड़ियाल और उदबिलाव:देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    4 hours ago

    1

    0

    बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में गुरुवार सुबह चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर विशाल घड़ियाल और उदबिलाव दिखाई देने से लोगों में कौतूहल मच गया। बैराज पर टहल रहे ग्रामीणों और सिंचाई कर्मचारियों ने दोनों जलीय वन्यजीवों को देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही कतर्नियाघाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पहले लोगों को वन्यजीवों से दूर किया और इसके बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घड़ियाल और उदबिलाव दोनों को सुरक्षित पकड़ लिया गया। वन विभाग ने रेस्क्यू किए गए दोनों वन्यजीवों को उनके अनुकूल प्राकृतिक वास क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक, गेरुआ नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण इन दिनों जलीय वन्यजीवों के बहकर बैराज क्षेत्र तक पहुंचने की संभावना बनी हुई है। बैराज पर टहल रहे लोगों ने देखा घड़ियाल घटना कतर्नियाघाट रेंज की सदर बीट में हुई। गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण और सिंचाई कर्मचारी बैराज पर मौजूद थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में विशाल घड़ियाल पर पड़ी। कुछ दूरी पर उदबिलाव भी दिखाई दिया। एक साथ दो जलीय वन्यजीवों को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर लोगों में कौतूहल के साथ सुरक्षा की चिंता भी रही। वन विभाग की टीम ने दोनों को किया सुरक्षित रेस्क्यू सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़, डिप्टी रेंजर मयंक पांडे और वन रक्षक कौशल किशोर मौके पर पहुंचे। टीम ने भीड़ को नियंत्रित कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने दोनों वन्यजीवों को सावधानी से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद दोनों को उनके अनुकूल प्राकृतिक वास क्षेत्र में छोड़ दिया गया। जलस्तर बढ़ने से बैराज तक पहुंच रहे जलीय वन्यजीव वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि गेरुआ नदी का जलस्तर इन दिनों बढ़ा हुआ है। जलस्तर बढ़ने के कारण घड़ियाल, मगरमच्छ और उदबिलाव जैसे जलीय वन्यजीव बहकर बैराज के गेटों के आसपास पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से नदी और बैराज के किनारे सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि किसी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके पास न जाएं और न ही किसी तरह की छेड़छाड़ करें। वन्यजीव दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें। घड़ियाल संरक्षण से बढ़ रही संख्या कतर्नियाघाट क्षेत्र में घड़ियाल संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग के संरक्षण प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में घड़ियालों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में नदी और बैराज क्षेत्र में इनकी मौजूदगी वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल में बाढ़, नदियों में पानी बढ़ने की आशंका:बलरामपुर की राप्ती नदी खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे, 32 बाढ़ चौकियां तैयार
    Next Article
    अग्निवीर भर्ती रैली में 665 अभ्यर्थी रनिंग परीक्षा में सफल:सहारनपुर में बुलंदशहर और गाजियाबाद के 880 युवाओं ने दी दौड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment