Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में कबाड़ गोदाम में लगी आग:दमकल कर्मियों ने 30 मिनट में आग पर पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच के देहात कोतवाली इलाके में स्थित त्रिमुहानी रोड पर गुरुवार सुबह एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, लेकिन दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब 30 मिनट में इस पर काबू पा लिया। यह गोदाम त्रिमुहानी रोड पर अबरार नामक व्यक्ति का है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उनके गोदाम से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। जब तक लोग कुछ समझ पाते, गोदाम में रखे प्लास्टिक के सामान और फोम में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों ने गोदाम मालिक को सूचना दी। सूचना मिलने पर गोदाम मालिक अबरार मौके पर पहुंचे और उन्होंने अग्निशमन विभाग को आग लगने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया। अग्निशमन अधिकारी पुलकित चौधरी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। गोदाम मालिक अबरार ने कहा कि नुकसान का आकलन करने के बाद ही वास्तविक क्षति का पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 2 नाबालिग सहित 3 चोर गिरफ्तार:ऑटो से घूमकर बंद मकानों की करते थे रेकी, 2 घरों में चोरी का खुलासा
    Next Article
    फलाहारी महाराज की मांग- आशुतोष महाराज का नार्को टेस्ट हो:बोले- झूठी कहानी बनाकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को फंसा रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment