Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 2 नाबालिग सहित 3 चोर गिरफ्तार:ऑटो से घूमकर बंद मकानों की करते थे रेकी, 2 घरों में चोरी का खुलासा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। तीनों ऑटो से घूमकर रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद हुई है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीमें गश्त पर थी इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रधान मैरिज लॉन कट से बालाजी इन्क्लेव जाने वाले रास्ते पर तीन संदिग्ध व्यक्ति एक ऑटो में बैठे हैं। सूचना पर टीम रवाना हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जैसे ही ऑटो को घेरकर रोकने की कोशिश की, उसमें बैठे लोग भागने का प्रयास करने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने ऑटो समेत तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान हरिओमनगर नौबस्ता निवासी सोनू मौर्या (21) और दो नाबालिगों के रुप में हुई। पुलिस ने भागने की वजह पूछी तो गुमराह करने लगे। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई की तो तीनों ने कबूल किया कि वे मड़ियांव क्षेत्र में रात में बंद घरों की रेकी कर चोरी करते थे और इसी ऑटो से घूमते थे। ऑटो की तलाशी में दो पन्नियों में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद हुई। आरोपियों के पास से 2 जेंट्स अंगूठी, 1 लेडीज अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, 1 नथुनी, 1 जोड़ी पायजेब, 6 जोड़ी बिछिया, 1 सोने की चेन, 1 जोड़ी पायल और 18 हजार 240 नगदी बरामद हुई। दो घरों में चोरी की बात कबूल की आरोपियों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले आईआईएम रोड के पास एक बंद घर में चोरी की दी। 6-7 दिन पहले बाल निकुंज इंटर कॉलेज के पास चोरी की थी। चोरी के कुछ जेवर उन्होंने राह चलते लोगों को सस्ते दाम में बेच दिए थे। चोरी का सामान बेचने से मिले रुपए को मौज मस्ती में उड़ा दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में टैंपो की टक्कर से वृद्ध की मौत:कानपुर मार्ग पर हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    बहराइच में कबाड़ गोदाम में लगी आग:दमकल कर्मियों ने 30 मिनट में आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment