Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

    1 hour ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को संघ के स्वयंसेवकों से देश को आत्मनिर्भर बनाने और पूरी दुनिया में शांति का संदेश फैलाने के लिए समर्पण भाव से काम करने का आह्वान किया। राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भागवत ने कहा कि आरएसएस ने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं, लेकिन हमें इतने से ही संतुष्ट होकर बैठ नहीं जाना है। भागवत ने कहा, विश्व का मार्गदर्शन करने और दुनिया भर में शांति फैलाने के लिए भारत को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से समृद्ध होना होगा।भारत माता को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संघ के स्वयंसेवकों को निष्ठापूर्वक काम करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वयंसेवकों को अपने जीवन में अनुशासन, सत्य और प्रतिबद्धता को अपनाना चाहिए। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि इससे पहले भागवत झारसुगुड़ा हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से संबलपुर गए, जहां उन्होंने स्वयंसेवकों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav
    Next Article
    Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment