Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश प्रशासन ने समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की रविवार को जयंती से पूर्व जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) की सुरक्षा बढ़ा दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस अवसर पर जेपीएनआईसी जाकर परिसर के भीतर स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सकते हैं। इस सेंटर के बाहर बड़ी संख्या में बैरिकेड लगाए गए हैं, जबकि इसके द्वार पर ऊंची टिन शेड स्थापित की गई है।आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है। अक्टूबर, 2023 में यादव को उक्त परिसर में प्रवेश देने से मना किए जाने पर वह जेपीएनआईसी के गेट पर चढ़ गए थे और श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उस समय प्रशासन ने निर्माण कार्य और सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था।जयप्रकाश नारायण की स्मृति में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में इस स्मारक का उद्घाटन किया था और तब से यह परिसर सपा और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव का केंद्र रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस
    Next Article
    भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment