Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में दाखिला वापस लेने पर अब देना होगा 1-हजार:31 अगस्त के बाद बदलेगा नियम, 5 सितंबर से क्लास शुरू कराने की तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश समिति के अनुसार, पीजी के सभी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद प्रवेश वापस लेने या शुल्क वापसी के लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। खास बात यह है कि 31 अगस्त के बाद फीस वापसी के लिए आवेदन करने पर 1000 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। यह राशि विश्वविद्यालय की ओर से वापस की जाने वाली फीस में से काट ली जाएगी। करीब 8500 सीटों पर हुए पीजी में दाखिले बीएचयू में इस शैक्षणिक सत्र में पीजी पाठ्यक्रमों के लिए करीब 8500 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर के अलावा उससे संबद्ध कॉलेजों की सीटें भी शामिल हैं। प्रवेश और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अलग-अलग कारणों से फीस वापसी का आवेदन करते हैं। इनमें बीएचयू में प्रवेश लेने के बाद किसी दूसरे संस्थान में दाखिला लेना प्रमुख कारण रहता है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय जमा शुल्क की वापसी विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार की जाती है। इस बार पीजी पाठ्यक्रमों में करीब 500 सीटें अभी खाली होने की जानकारी है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया को तय समयसीमा में पूरा करने पर जोर दे रहा है। 31 अगस्त के बाद प्रक्रिया होगी अलग प्रवेश वापस लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 31 अगस्त अंतिम महत्वपूर्ण तारीख है। इस तिथि तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने पर प्रवेश वापसी और शुल्क वापसी विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार होगी। लेकिन इसके बाद ऑनलाइन प्रवेश वापसी का विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा। अभ्यर्थी को अपने संबंधित केंद्र, संकाय, विभाग या कॉलेज से संपर्क करना होगा और वहीं से आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। देर से फीस वापसी का आवेदन करने पर 1000 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क काटा जाएगा। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते प्रवेश से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। 5 सितंबर से शुरू हो सकती हैं कक्षाएं बीएचयू में नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 5 सितंबर से शुरू कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए विभागवार प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची तैयार कराई जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन विभागों के अनुसार कक्षाओं के संचालन की तैयारियों में जुट गया है। विभागवार समय-सारिणी तैयार करने, शिक्षकों की सूची बनाने और प्रवेशित विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य है कि प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के बाद नए सत्र की पढ़ाई निर्धारित समय पर शुरू कर दी जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहुंज नदी में डूबा युवक, 52 घंटे से तलाश जारी:जालौन में तेज बहाव के कारण दूसरी जगह बहने की आशंका
    Next Article
    आगरा पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन:लापरवाही में 2 थानेदार लाइन हाजिर, 6 सिपाही निलंबित; कई थानेदार भी बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment