Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन:लापरवाही में 2 थानेदार लाइन हाजिर, 6 सिपाही निलंबित; कई थानेदार भी बदले

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने शनिवार रात आठ पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह और जगनेर के निरीक्षक सुभाष चंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों पर कार्य में लापरवाही के आरोप हैं। सदर में नंद प्लाजा में केबिन में युवक-युवतियां पकड़े गए थे। भ्रष्टाचार की शिकायत पर 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। कई दरोगा के तबादले भी किए गए हैं। लड़के-लड़कियों को घंटे के हिसाब से मिलते थे केबिन सदर स्थित नंद प्लाजा में कैफे के अंदर मिनी मल्टी प्लेक्स में केबिन बनाकर युवक-युवतियों को घंटों के हिसाब से दिए जाते थे। एलआईयू की सूचना पर छापा मारा गया। 16 से अधिक युवक और युवतियों को पकड़ा गया था। मामले में दर्ज प्राथमिकी में पांच लोग नामजद किए। इसमें अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा भी लगीं। मामले में चौकी प्रभारी की रिपोर्ट को दरकिनार किया गया। कैफे को बंद नहीं कराया गया। इस मामले में एलआईयू से रिपोर्ट ली गई। सदर इंस्पेक्टर और एसीपी राम प्रवेश गुप्ता की भूमिका पर सवाल उठाए गए। इस पर इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह पर कार्रवाई की गई। जगनेर इंस्पेक्टर की थीं कई शिकायतें जगनेर इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के खिलाफ भी कई शिकायतें थीं। अवैध परिवहन नहीं रुक रहा था। मामला पुलिस आयुक्त के पास पहुंचा था। उन्हें भी लाइन हाजिर किया गया। इसके साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करने पर पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया गया। इंस्पेक्टर अपराध जगनेर विजेंद्र सिंह, जगनेर के ही सिपाही अंकित कुमार, थाना डौकी के सिपाही राजीव पाराशर, थाना बमराैली कटारा के हेड कांस्टेबल राशिद अली, थाना किरावली के सिपाही संचित और एसीपी खेरागढ़ कार्यालय के सिपाही धर्मेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है। 7 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले निरीक्षक देवकरण कहां से: अपराध शाखा कहां को: प्रभारी निरीक्षक, थाना इरादतनगर निरीक्षक रामकुमार तोमर कहां से: प्रभारी निरीक्षक, थाना इरादतनगर कहां को: प्रभारी निरीक्षक, थाना जगनेर निरीक्षक समरेश सिंह कहां से: अपराध शाखा कहां को: प्रभारी निरीक्षक, थाना बसई अरेला निरीक्षक प्रमोद कुमार कहां से: निरीक्षक अपराध, थाना सिकंदरा कहां को: प्रभारी निरीक्षक, थाना जैतपुर निरीक्षक सर्वेश कुमार कहां से: प्रभारी निरीक्षक, थाना पिढ़ौरा कहां को: गैर जनपद स्थानांतरित होने के कारण पुलिस लाइन उपनिरीक्षक दीपक कुमार सिंह कहां से: थानाध्यक्ष जैतपुर कहां को: थानाध्यक्ष पिढ़ौरा उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह कहां से: थानाध्यक्ष बसई अरेला कहां को: गैर जनपद स्थानांतरित होने के कारण पुलिस लाइन
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में दाखिला वापस लेने पर अब देना होगा 1-हजार:31 अगस्त के बाद बदलेगा नियम, 5 सितंबर से क्लास शुरू कराने की तैयारी
    Next Article
    छात्र तेजस की मौत: क्राइम सीन री-क्रिएशन से खुलेगा राज:फतेहपुर में बर्खास्त प्रधानाचार्य जेल भेजा गया, पोस्टमार्टम में चोटों का जिक्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment