Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU सुपरस्पेशियलिटी टेंडर में गड़बड़ी का मामला:लोकपाल ने प्रशासन को किया तलब, 14 अक्टूबर को पक्ष रखने का आदेश

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी के बीएचयू अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में दो साल पुराने MRI और अल्ट्रासाउंड मशीनों की टेंडर प्रक्रिया से जुड़ा मामला अब लोकपाल तक पहुंच गया है। शिकायत के बाद लोकपाल ने बीएचयू प्रशासन को नोटिस भेजकर 14 अक्टूबर को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। मामला अगस्त 2024 में निकाले गए टेंडर से जुड़ा है। प्रशासन ने सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में MRI और CT स्कैन मशीनों के PPP संचालन के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। बाद में टेंडर में गड़बड़ी की शिकायत सामने आने पर इसे रद्द कर दिया गया था और लंका थाने में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। 2024 में निकाला गया था टेंडर बीएचयू प्रशासन ने अगस्त 2024 में सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में MRI और CT स्कैन मशीनों को PPP मॉडल पर संचालित करने के लिए टेंडर जारी किया था। इसमें एक नामित एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप सामने आए। इसके बाद प्रक्रिया रद्द कर दी गई। इसी मामले को लेकर लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और लोकपाल के यहां भी शिकायत पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद भेजा गया नोटिस शिकायत मिलने के बाद लोकपाल की ओर से मामले में प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए। अब बीएचयू प्रशासन को निर्धारित तारीख पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में संबंधित पक्ष को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की छूट दी गई है। वह कानूनी रूप से अधिकृत प्रतिनिधि या अधिवक्ता के जरिए भी अपना पक्ष रख सकता है। सुनवाई से पहले जमा करनी होंगी 8 प्रतियां यदि बीएचयू प्रशासन लिखित पक्ष रखना चाहता है तो उसकी आठ प्रतियां सुनवाई की तारीख से कम से कम एक सप्ताह पहले लोकपाल कार्यालय में जमा करनी होंगी। 14 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में टेंडर प्रक्रिया और उससे जुड़े आरोपों पर प्रशासन का पक्ष दर्ज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भवानीपुर में जिउतिया व्रत पूजन:निर्जला उपवास रख महिलाओं ने की भगवान जीमूतवाहन की पूजा
    Next Article
    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए सपा अभियान चलाएगी:वाराणसी के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 4 अक्टूबर से जनादेश जुटाएगी, 8 को को पदयात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment