Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए सपा अभियान चलाएगी:वाराणसी के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 4 अक्टूबर से जनादेश जुटाएगी, 8 को को पदयात्रा

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। पार्टी 4 अक्टूबर से वाराणसी की आठों विधानसभा सीटों में अभियान चलाएगी। इस दौरान लोगों से जनादेश जुटाने के साथ 8 अक्टूबर की पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा। सपा के चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में आंदोलन की जानकारी दी। सांसद ने बताया कि 6 अक्टूबर को दिल्ली में अखिलेश यादव के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के सांसद संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। वहीं, वाराणसी में 8 अक्टूबर को शास्त्री घाट से जिला मुख्यालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 8 विधानसभा में चलाएगी सपा अभियान सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया - पिछले दिनों जिस तरीके से आम मतदातों के अधिकार को SIR के माध्यम से छीना गया। इस देश की मतदाता सूची को भारतीय जनता पार्टी के प्रभाव में आकर के जो वोट चोरी करने का प्रयास जो भाजपा ने किया है। इस कार्य से भाजपा बेनकाब हो चुकी है। INDIA गठबंधन ने यह तय किया है कि सारे घटक दल मिलकरके 2 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक हम संघर्ष के रस्ते पर चलेंगे। हम सड़क पर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए पहले हम लोग 8 विधानसभाओं में लोगों से मिलेंगे और जनादेश इकट्ठा करेंगे और सभी को 8 अक्टूबर के कार्यक्रम में आने का न्योता देंगे। 6 अक्टूबर को संसद में करेगी सपा विरोध वीरेंद्र सिंह ने बताया -. 6 अक्टूबर को नई दिल्ली में सभी संसद विपक्षी दल वहां महात्मा गांधी और बाबा साहब को पुष्पार्पित कर संसद से चुनाव आयोग के मुख्य भवन तक पैदल मार्च करेंगे। इसमें पूरा INDIA गठबंधन शामिल होगा। हम सभी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा चाहते हैं। उन्होंने जो कृत्य किया है। उसके लिए उन्हें जेल भेजा जाए क्योंकि उन्होंने फार्म 6 को बिना किसी सूचना के बदल दिया और जब विरोध हुआ तो उस फैसले को वापस ले लिया जो की आपराधिक कृत्य है क्योंकि जहां तक मुझे पता हिअ चुनाव प्रक्रिया का कोई भी नियम बिना संसद में आये नहीं बदला जा सकता। 8 अक्टूबर को करेंगे पदयात्रा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया - हमारे शिक्षक और स्नातक एमएलसी का का लगातार दो दिन नामांकन है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को समय देते हुए हम 8 अक्टूबर को शास्त्री घाट से पहले पैदल मार्च अंबेडकर प्रतिमा तक और फिर वहां पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। इसमें हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ राष्ट्रपति के नाम एक पत्रक डीएम को सौंपेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU सुपरस्पेशियलिटी टेंडर में गड़बड़ी का मामला:लोकपाल ने प्रशासन को किया तलब, 14 अक्टूबर को पक्ष रखने का आदेश
    Next Article
    वाराणसी में BJP प्रत्याशी को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का दिया:कमिश्नरी गेट पर रोका, प्रमोद मिश्रा बोले-जाने दो, मुहूर्त निकल रहा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment