Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली कटौती से परेशान, हनुमान चालीसा लेकर पहुंचे पावर हाउस:बोले- खाओ कसम, 24 घंटे में कितने घंटे लाइट देते हो, जेई ने दी तहरीर

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। कटरा विधानसभा के विद्युत उपकेंद्र कटरा ग्रामीण से एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां बिजली न मिलने से नाराज ग्रामीण 28 अगस्त की रात करीब 9 बजे पावर हाउस पहुंच गए। वे अपने साथ हनुमान चालीसा लेकर गए थे। ग्रामीणों ने पावर हाउस कर्मचारियों से बिजली आपूर्ति न होने का कारण पूछा, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद, उन्होंने कर्मचारियों के हाथ में हनुमान चालीसा देकर 24 घंटे में कितनी देर बिजली देते हैं, इसकी कसम खाने को कहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों के बीच आपसी कहासुनी और बहस भी हुई। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि पावर हाउस पर बिजली उपलब्ध थी, लेकिन कर्मचारियों द्वारा जानबूझकर आपूर्ति नहीं की जा रही थी। उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल किया और दावा किया कि उन्होंने किसी के साथ मारपीट या गाली-गलौज नहीं की। इस हंगामे के बाद, विद्युत उपकेंद्र कटरा ग्रामीण के अवर अभियंता (जेई) आदर्श कुमार ओझा ने शनिवार देर रात करीब 11 बजे कटरा बाजार थाने में तहरीर दी। उन्होंने पवन कुमार दुबे, राजकुमार और राजन कुमार सहित 10 अज्ञात लोगों पर स्टाफ के साथ गाली-गलौज, मारपीट, धमकी देने और जबरन पावर हाउस बंद करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं पवन कुमार दुबे ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वे बार-बार बिजली न मिलने से परेशान थे। उनके अनुसार, पावर हाउस में लाइट थी, लेकिन कर्मचारी आपूर्ति काट रहे थे। उन्होंने किसी भी तरह की मारपीट या गाली-गलौज से इनकार किया। कटरा बाजार थाना अध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है और जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी कुछ बिजली समस्या को लेकर के लोग यहां पर गए हुए थे पूछताछ कर रहे थे उसका वीडियो सामने आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री योगी ने बलिया में बाढ़ राहत सामग्री बांटी:पीड़ितों से मुलाकात कर जाना हाल, लोगों ने जताई संतुष्टि
    Next Article
    FCI में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:प्रतापगढ़ के युवक पर 1.44 लाख रुपये हड़पने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment