Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    FCI में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:प्रतापगढ़ के युवक पर 1.44 लाख रुपये हड़पने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 1.44 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सुल्तानपुर के एक युवक ने प्रतापगढ़ निवासी अवधेश वर्मा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कंधई थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुल्तानपुर जिले के तातो मुरैनी गांव निवासी पीड़ित उदय प्रकाश सरोज ने अपनी तहरीर में बताया कि वह नारायणपुर निवासी अवधेश वर्मा का सहपाठी रहा है। पुरानी जान-पहचान के कारण उदय प्रकाश को अवधेश पर भरोसा था। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2021 में अवधेश वर्मा ने अपने एक रिश्तेदार को एफसीआई में प्रभावशाली अधिकारी बताकर उदय प्रकाश को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। नौकरी की उम्मीद में उदय प्रकाश ने अवधेश को अलग-अलग किस्तों में बैंक खाते के माध्यम से एक लाख रुपये और 44 हजार रुपये नकद दिए। उस समय उदय प्रकाश शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहा था। रुपये लेने के बाद अवधेश लगातार नौकरी लगवाने का आश्वासन देता रहा। उदय प्रकाश जब भी नियुक्ति के संबंध में जानकारी मांगता, आरोपी उसे टालमटोल करता रहा। लंबे समय तक नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उदय प्रकाश ने अवधेश से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि रुपये लौटाने के बजाय अवधेश वर्मा ने उदय प्रकाश को जातिसूचक गालियां दीं और घर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसकी रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली कटौती से परेशान, हनुमान चालीसा लेकर पहुंचे पावर हाउस:बोले- खाओ कसम, 24 घंटे में कितने घंटे लाइट देते हो, जेई ने दी तहरीर
    Next Article
    संभल में जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट-पथराव, VIDEO:4 पर केस, खरीदी जमीन को ग्राम समाज की बताकर हमला, महिला घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment