Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में गंगा में कूदा 46 साल का व्यक्ति:CCTV में कैद हुई घटना: चप्पलें घाट पर मिलीं, सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होने की बात

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर के गंगा बैराज घाट पर शुक्रवार को एक व्यक्ति के गंगा में कूदने का मामला सामने आया है। घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। फुटेज में व्यक्ति गंगा किनारे रेलिंग के पास चलता दिखाई देता है। कुछ देर बाद वह रेलिंग पर चढ़ता है और अचानक नदी में छलांग लगा देता है। घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रगति विहार, काकरान वाटिका के पास रहने वाले जितेंद्र कुमार शर्मा (46) के गंगा में कूदने की आशंका है। शुक्रवार सुबह गेट नंबर 28 के पास उनकी चप्पलें मिली थीं। इसके बाद परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार उनकी तलाश कर रही है। रेलिंग के पास कुछ देर टहले, फिर गंगा में लगा दी छलांग सीसीटीवी फुटेज में जितेंद्र कुमार शर्मा गंगा किनारे रेलिंग के पास चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह कुछ देर तक वहां रहते हैं। इसके बाद अचानक रेलिंग पर चढ़ते हैं और गंगा में कूद जाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो गंगा में कूदने की घटना सामने आई। इसके बाद गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश शुरू की गई। घाट पर मिली चप्पलें, बीमारी से परेशान थे जितेंद्र जितेंद्र कुमार शर्मा शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रगति विहार, काकरान वाटिका के पास रहते हैं। बताया जा रहा है कि वह गंभीर बीमारी से परेशान थे। शुक्रवार सुबह गंगा किनारे गेट नंबर 28 के पास उनकी चप्पलें मिली थीं। चप्पलें मिलने और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने उनके गंगा में कूदने की आशंका जताई। इसके बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में उनकी तलाश कर रही है। घर पर छोड़ा सुसाइड नोट पुलिस के अनुसार जितेंद्र घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गए हैं। इसमें बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखे होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले जितेंद्र कहां गए थे और किन परिस्थितियों में उन्होंने गंगा में छलांग लगाई। SDRF और गोताखोर लगातार कर रहे तलाश जितेंद्र का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। नदी में पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण तलाश में मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, सुसाइड नोट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जितेंद्र की तलाश के साथ घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में जलभराव की जांच करने पहुंचे लेखपाल से अभद्रता:नक्शा-खसरा फाड़ने का आरोप; आरोपी पर केस दर्ज
    Next Article
    जौनपुर मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का नीकू-पीकू वार्ड बनेगा:गंभीर नवजात और बच्चों को मिलेगी आईसीयू जैसी सुविधा, रेफर करने की जरूरत होगी कम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment