Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में जलभराव की जांच करने पहुंचे लेखपाल से अभद्रता:नक्शा-खसरा फाड़ने का आरोप; आरोपी पर केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई की शाहाबाद तहसील में जलभराव की जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ अभद्रता और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जांच के दौरान एक व्यक्ति ने लेखपाल के हाथ से नक्शा और खसरा छीनकर फाड़ दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामला मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया का है। पीड़ित लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, धमकी देने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट शनिवार रात 7:06 बजे दर्ज की गई। लेखपाल की शिकायत के मुताबिक, वह आलमनगर परगना के ग्राम बंजरिया में सुखेता नाले से हुए जलभराव की स्थिति की जांच करने पहुंचे थे। उनके साथ ग्राम प्रधान पुत्र आयुष और स्थानीय निवासी आजाद भी मौजूद थे। सरकारी जमीन पर निर्माण की जांच के दौरान हुआ विवाद लेखपाल अलौकिक मिश्रा के अनुसार, मौके पर जांच के दौरान मझिला थाना क्षेत्र के देवरीपुरवा निवासी शिवकुमार वर्मा द्वारा सरकारी जमीन पर मकान बनाए जाने की जानकारी सामने आई। पास ही दूसरे मकान पर छत डालने की तैयारी भी की जा रही थी। लेखपाल ने खसरा और नक्शा देखकर निर्माण से संबंधित जमीन के कागजात मांगे। आरोप है कि इसी बात पर शिवकुमार भड़क गया और लेखपाल के हाथ से नक्शा और खसरा छीन लिया। नक्शा फाड़ने का आरोप, विरोध पर दी धमकी शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने नक्शा फाड़ दिया। लेखपाल ने इसका विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह सरकारी दस्तावेज वापस दिलाए। SDM के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा उपजिलाधिकारी के निर्देश के बाद पुलिस ने शिवकुमार वर्मा के खिलाफ BNS की धारा 352, 351(3), 329, 221 और 324(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में आरोपों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति पर अवैध संबंध, घर से निकालने का आरोप:हाथरस में बोली- पति ने मारपीट कर घर से निकाला, FIR दर्ज
    Next Article
    बिजनौर में गंगा में कूदा 46 साल का व्यक्ति:CCTV में कैद हुई घटना: चप्पलें घाट पर मिलीं, सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होने की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment