Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा व्यापार सभा का मंडलीय सम्मेलन:राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- व्यापारी परेशान, 2027 में सपा की सरकार बनेगी

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा में गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में गुरुवार को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चला। इसमें व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पूर्वांचल प्रभारी विजय जायसवाल और प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया शामिल हुए। देवीपाटन मंडल के व्यापारियों और सपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। सरकार पर व्यापारियों को परेशान करने का आरोप राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा सरकार में व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उनके साथ लूट की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नए कानून लाकर व्यापारियों को धोखा दे रही है। अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। अयोध्या के कारोबार को दोबारा पटरी पर लाने का दावा मनीष जगन अग्रवाल ने कहा कि सरकार बनने पर अयोध्या में प्रभावित हुए व्यापार को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप भी लगाया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का व्यापारी परेशान है। उन्होंने भाजपा सरकार पर व्यापारियों के साथ-साथ भगवान राम के नाम पर भी धोखा करने का आरोप लगाया। पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने शाहजहांपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने एक व्यापारी को लूट लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश को संगठित राजनीतिक अपराध का अड्डा बताया। आरोप लगाया कि सत्ता और भाजपा नेताओं के संरक्षण में अपराध और लूट हो रही है। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। ओमप्रकाश राजभर पर भी साधा निशाना मनीष जगन अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। उन्होंने उनके बयानों को लेकर तंज कसा। कहा कि राजभर रातभर जागते हैं और सुबह थके रहते हैं। इसलिए उन्हें खुद नहीं पता कि वह क्या बोल रहे हैं। अयोध्या पास फर्जीवाड़े की जांच का दावा अयोध्या में पास बनाए जाने को लेकर कथित फर्जीवाड़े पर भी अग्रवाल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि पहले फिजिकल फ्रॉड होता था। अब भाजपा डिजिटल फ्रॉड कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर एक-एक घटना की जांच होगी। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने भगवान राम के नाम पर चंदे से जुड़े मामले की भी व्यापक जांच कराने की बात कही। 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना कार्यक्रम के आयोजक और पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि किसान, नौजवान, महिलाएं और व्यापारी समेत सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किए जाने की जानकारी दी। चारों जिलों से पहुंचे व्यापारी कार्यक्रम में सपा नेता सूरज सिंह, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री संजय विद्यार्थी और गोंडा सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच से बड़ी संख्या में व्यापारी, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में कांशीराम आवास योजना की जांच:आवंटियों ने मकान किराए पर दिए, कुछ बेच भी डाले, 400 की जांच
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव, 10 छात्रों का चयन:कुलपति प्रो. आर.के. सिंह बोले- छात्रों को रोजगार योग्य बनाना प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment