Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजरंग दल के नेता का पेड़ से लटका मिला शव:रामपुर में कार्यकर्ता स्ट्रेचर पर लाश रखकर पहुंचे कोतवाली, 3 घंटे चला हंगामा; जिलाध्यक्ष पर FIR

    8 hours ago

    1

    0

    रामपुर में बजरंग दल नेता का शव बुधवार सुबह घर से एक किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सूरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नाराज परिजनों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शव को अस्पताल के स्ट्रेचर लेटाकर कोतवाली पहुंच गए। वहां हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहीं परिजन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग किया। करीब 3 घंटे तक चले हंगामे के बाद बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए माने। पुलिस ने पीड़ित पत्नी की शिकायत पर आरोपी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है। मामला मुख्यालय से 28 किमी दूर मिलक कोतवाली क्षेत्र के लखीमपुर विष्णु गांव का है। देखिए 2 तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… लखीमपुर विष्णु गांव निवासी सूरज पटेल बजरंग दल में मिलक प्रखंड संयोजक थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से जंगल की ओर घूमने गए थे। करीब 10 बजे खेत की ओर गए एक ग्रामीण ने उन्हें पेड़ पर फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। सूरज को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित हिंदू संगठन और ग्रामीण अस्पताल के स्ट्रेचर से ही शव को लेकर कोतवाली पहुंच गए। वहां पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की। घटना सूचना मिलते ही सीओ राजवीर सिंह परिहार पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। भीड़ को काबू करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। मामला बढ़ता देख एएसपी अनुराग सिंह मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर शांत कराया। उन्होंने परिजनों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब परिजन करीब 3 घंटे हंगामे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। सूरज के परिवार में पिता छेदालाल, मां लीलावती, पत्नी विनीता (28) और 13 वर्षीय बेटी संध्या हैं। समझौते के नाम पर रुपए मांगने का आरोप पत्नी विनीता ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करीब 4 महीने पहले आदेश शंखधार की शिकायत पर सूरज के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और बदनाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। विनीता का आरोप है कि इसके बाद समझौते के नाम पर सूरज से रुपए मांगे जा रहे थे। उन्हें धमकियां भी दी जा रही थीं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थे। ग्रामीणों ने सीओ को घेरा आक्रोशित भीड़ ने सीओ को घेर लिया। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। एएसपी अनुराग सिंह ने करीब डेढ़ घंटे तक परिजनों और हिंदू संगठनों के लोगों से बातचीत की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब 3 घंटे के हंगामे के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए माने। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी आदेश शंखधार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को गठित कर दिया है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सपा के पूर्व MLC, दो भाइयों समेत 10 को उम्रकैद औरैया के बहुचर्चित वकील मंजुल चौबे और उनकी टीचर बहन की हत्या के मामले में 6 साल बाद फैसला आया। पढ़िए पूरा मामला
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 3500 कांवड़ियों का प्रदर्शन, 2km लंबा जाम:बुद्धेश्वर महादेव के शिवलिंग पर चढ़ी चांदी हटाने की मांग, डिवाइडर पर चढ़ाया गंगाजल
    Next Article
    लखनऊ- BRD अस्पताल में महीनेभर से अल्ट्रासाउंड जांच ठप:बिना जांच लौटाए जाने से भड़के मरीज, जमकर हुआ हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment