Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ- BRD अस्पताल में महीनेभर से अल्ट्रासाउंड जांच ठप:बिना जांच लौटाए जाने से भड़के मरीज, जमकर हुआ हंगामा

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के महानगर स्थित भाऊराव देवरस (BRD) अस्पताल में महीने भर से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने पर मरीज और तीमारदार भड़क गए। प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मरीजों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की वजह से पिछले करीब एक महीने से उन्हें बार-बार बिना जांच के लौटाया जा रहा है। इस दौरान मौके पर मौजूद डॉक्टरों के समझाने के बाद किसी तरह हंगामा शांत हुआ। मरीजों को बिना जांच लौटाया जा रहा शालिनी सिंह ने बताया कि करीब एक महीने से यहां आ रही हूं, लेकिन हर बार मुझे बताया जाता है कि मशीन काम नहीं कर रही है। अल्ट्रासाउंड करवाने में जितना खर्च प्राइवेट अस्पताल में आता, उससे कहीं ज़्यादा तो मेरा आने-जाने में ही खर्च हो गया है। जांच न होने से दो बार निराश होकर लौट रहे मरीज नीलम यादव ने बताया कि पेट के इंफेक्शन के लिए उन्हें अल्ट्रासाउंड की सलाह दी गई थी और 17 अगस्त को अस्पताल बुलाया गया था। हालांकि, स्टाफ ने उन्हें बताया कि मशीन काम नहीं कर रही है और 19 अगस्त को वापस आने को कहा। उन्होंने कहा कि जब मैं मंगलवार को दोबारा आई, तो मुझे फिर से यही बताया गया कि मशीन काम नहीं कर रही है। केशव नगर की रहने वाली पूनम को पेट से जुड़ी समस्या के लिए अल्ट्रासाउंड कराना था पर स्टाफ द्वारा मशीन खराब होने की जानकारी देकर उन्हें वापस भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजरंग दल के नेता का पेड़ से लटका मिला शव:रामपुर में कार्यकर्ता स्ट्रेचर पर लाश रखकर पहुंचे कोतवाली, 3 घंटे चला हंगामा; जिलाध्यक्ष पर FIR
    Next Article
    कानपुर पहुंचे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय प्रभारी:शंकर लाल लोधी बोले- क्षेत्र की सभी 52 सीटें जीतकर रिकार्ड ध्वस्त करेंगे, नौबस्ता कार्यालय में BJP कार्यकर्ता आपस में भिड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment