Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत:कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाई, बोले- संगठन को मजबूत बनाएंगे

    18 hours ago

    1

    0

    भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अमरपाल मौर्या का बुधवार को कानपुर रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दिल्ली से शताब्दी ट्रेन से लखनऊ जाते समय कानपुर पहुंचे मौर्या के स्वागत के लिए भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्टेशन पहुंचे। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि अमरपाल मौर्या के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के बीच भाजपा की विचारधारा और संगठन को और मजबूती मिल रही है। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। वहीं, सांसद अमरपाल मौर्या ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि अमरपाल मौर्या बुधवार को लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया भवन में पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार, जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, विनोद पाल, रामजी गुप्ता, अभिमन्यु सक्सेना, अजय राय, दीपक राजपूत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पिटाई:रजाई के खोल में बांधकर फेंका, 2 दिन से लापता था; नाले किनारे बेहोशी की हालत में मिला
    Next Article
    नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment