Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पिटाई:रजाई के खोल में बांधकर फेंका, 2 दिन से लापता था; नाले किनारे बेहोशी की हालत में मिला

    20 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 2 दिन से घर से लापता युवक बुधवार को सहजनवा थाना के कोटिया नाला किनारे रजाई के खोल में बंधा मिला। ग्रामीणों ने खोल खोला तो उसमें बेहोशी हालत में युवक मिला। जिसकी पहचान क्षेत्र के ही राम प्रवेश साहनी (25) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चर्चा है कि गांव में ही राम प्रवेश का एक लड़की से अफेयर चल रहा है। दोनों एक घर में मिलते हुए पकड़े गए थे। इसके बाद प्रेमिका के घरवालों ने राम प्रवेश को पीटकर रजाई के खोल में बांधकर नाले किनारे फेंक दिया था। दो दिन पहले घर से लापता हुआ राम प्रवेश दो दिन पहले सोमवार रात में अचानक घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर स्वजन ने मंगलवार रात पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी। बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग कोटिया ताल की ओर गए थे। इसी दौरान ताल के किनारे रजाई का खोल पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों को उसमें कुछ बंधा होने का संदेह हुआ। खोल खोलने पर राम प्रवेश मिला। परिजन का आरोप है कि गांव का ही एक परिवार राम प्रवेश को रात में जबरन उठा ले गया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें रजाई के खोल में बांधकर नाले में फेंक दिया गया। घघसरा चौकी पर शिकायत के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं होने का भी आरोप लगाया है। राम प्रवेश दो भाई है। ये बड़ा है। 6 दिन पहले मुंबई से आया है। मुंबई में पेंट पालिश करता है। जांच में प्रेम प्रसंग मामला सामने आया थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को राम प्रवेश के परिजन की ओर से लापता होने की तहरीर मिली थी। जिसपर एफआईआर लिखा गया था। जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवक के बरामद होने के बाद पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, राम प्रवेश के नाले में मिलने के बाद गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। युवती की तय हो गई थी शादी, उससे बात करता था ग्रामीणों के अनुसार, राम प्रवेश का एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन ने उसकी शादी कहीं और तय कर दिए थे। इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात जारी थी। ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले युवती के परिजनों ने दोनों को घर के अंदर पकड़ लिया था। इसके बाद राम प्रवेश के साथ मारपीट कर नाले में फेंके जाने की चर्चा है। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नरेश अग्रवाल बोले- वन नेशन-वन इलेक्शन जरूरी:कहा- बार-बार चुनाव से जनता परेशान, चीनी-सब्जियों के दाम पर भी जताई चिंता
    Next Article
    BJP पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत:कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाई, बोले- संगठन को मजबूत बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment