Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP पार्षद की युवक-युवती ने 30 सेकेंड में चुराई बाइक:गोरखपुर में ऑफिस के बाहर से लेकर भागे, CCTV आया सामने

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में भाजपा पार्षद की बाइक चोरी हो गई। घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक और युवती साथ आते दिखाई दे रहे हैं। युवक बाइक के पास पहुंचकर उस पर बैठता है। चाबी लगाकर उसे स्टार्ट करता है। युवती को बैठाकर दोनों तेज रफ्तार से फरार हो जाते हैं। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। दोनों ने महज 30 सेकेंड में घटना को अंजाम दिया। बाइक चोरी होने के बाद भाजपा पार्षद ने एम्स थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, वीडियो के आधार पर बाइक चोरों की तलाश की जा रही है। 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला एम्स थाना क्षेत्र के वार्ड 18 झरना टोला के भाजपा पार्षद रामनाथ निषाद ने बताया- 1 अक्टूबर को मैं अपने ऑफिस में स्थानीय लोगों के साथ बैठा था। ऑफिस के बाहर मेरी स्प्लेंडर बाइक खड़ी थी। रात करीब 9 बजे मैं ऑफिस से बाहर निकला तो बाइक वहां नहीं थी। मैंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऑफिस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक युवक और युवती बाइक चोरी करते नजर आए। युवक ने काली टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी। उसके हाथ में प्लास्टिक का थैला भी था। युवती ने काले रंग का चमकदार सूट पहन रखा था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों पार्षद के ऑफिस के पास पहुंचते हैं। युवक अपना थैला युवती को पकड़ा देता है। इसके बाद युवती आगे बढ़ जाती है। युवक ऑफिस के पास खड़ी बाइक पर बैठता है और उसमें चाबी लगाकर स्टार्ट कर देता है। बाइक स्टार्ट होते ही युवक वहां से निकल जाता है। कुछ दूर आगे जाकर वह युवती को भी बाइक पर बैठा लेता है। इसके बाद दोनों तेज रफ्तार से फरार हो जाते हैं। एम्स थाना प्रभारी महेंद्र पांडेय ने कहा- सीसीटीवी में दिख रहे युवक-युवती की पहचान कराई जा रही है। पुलिस टीम तलाश में लगाई गई है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… जिस लड़की पर मरता था, उसी ने मार डाला:सिद्धार्थनगर में मां बोली- बहू आई तो लगा खुशियां लाएगी, क्या पता था वही कातिल बनेगी सिद्धार्थनगर में सोशल मीडिया पर हुई पहचान के बाद 11वीं का स्टूडेंट 12वीं क्लास की लड़की को दिल दे बैठा। थोड़े ही दिनों में दोनों एक-दूसरे के दीवाने हो गए। परिवारवालों ने दोनों की शादी करा दी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP के पूर्व सीएम की 26 बीघा की जमीन हड़पी:बिजनौर में फर्जी वसीयत-मृत्यु प्रमाण पत्र से कब्जा; 2 गिरफ्तार, लेखपाल समेत आरोपियों की तलाश जारी
    Next Article
    महिला ने 19 साल छोटे प्रेमी संग जान दी:बहराइच के होटल में फंदे से झूले, मरने से पहले इंस्टाग्राम पर डाली थी रील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment