Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकरीद को लेकर जाजमऊ में पीस कमेटी की बैठक:DCP बोले- शांति के साथ मनाएं त्योहार, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सत्यजीत गुप्ता ने की। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) शिवा सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी अभिषेक पांडेय, सहायक पुलिस आयुक्त कैंट समेत चकेरी और जाजमऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और पीस कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाए। कुर्बानी के लिए तय स्थानों का ही करें इस्तेमाल पुलिस अधिकारियों ने बैठक में स्पष्ट किया कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाए। साथ ही साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पुलिस उपायुक्त सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि बकरीद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए ईदगाहों, मस्जिदों और कुर्बानी स्थलों के आसपास विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन कैमरों और CCTV कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। ध्वनि नियंत्रण नियमों के पालन पर जोर बैठक में नमाज और कुर्बानी के कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने और ध्वनि नियंत्रण अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान अनवार हुसैन, जेपी शर्मा, अली अहमद, फारूक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता ने अपने सहयोगियों को कायर कहा:हाउस अरेस्ट पर दी नसीहत; कहा- सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हतोत्साहित न करें
    Next Article
    बिजली कटौती से हाहाकार, शारदा रोड पर सड़क जाम की:33/11 केवी बिजली घर के बाहर धरना देकर बैठे, महिला बोली- घर में पानी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment