Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता ने अपने सहयोगियों को कायर कहा:हाउस अरेस्ट पर दी नसीहत; कहा- सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हतोत्साहित न करें

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के सहजनवा तहसील में प्रदूषण एवं अन्य मुद्दों को लेकर सपा का धरना प्रस्तावित था। रात से ही कई वरिष्ठ नेताओं के पोस्ट आने लगे कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इससे जुड़े पोस्ट बार-बार किए गए। लेकिन सपा के ही एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने इसपर अपनी पार्टी के नेताओं को नसीहत दे डाली है। पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने फेसबुक पोस्ट कर कहा है कि नेताओं को हाउस अरेस्ट नहीं होना चाहिए, यदि हो भी जाएं तो धरना-प्रदर्शन समाप्त होने तक उसे सोशल मीडिया पर नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। उन्होंने हाउस अरेस्ट होने वालों को कायर तक कहा। सपा के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी काजल निषाद ने फेसबुक पोस्ट डालकर यह बताया था कि उनके घर अचानक पुलिस पहुंच गई और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। सहजनवा में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने से रोका जा रहा है। अपनी पोस्ट में जिलाध्यक्ष ने यह जिक्र भी किया था कि उन्हें पार्टी हाईकमान की ओर से लखनऊ बुलाया गया था। यह बताने पर पुलिस ने लखनऊ जाने दिया। काजल निषाद ने हाउस अरेस्ट को सरकार की डर से जोड़ा। रात 1 बजे के बाद सुबह 11 बजे भी पुलिस वालों के साथ उन्होंने वीडियो पोस्ट की। अब जानिए नगीना प्रसाद साहनी ने क्या कहा? पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि ''हमारे जिम्मेदार समाजवादी पार्टी के नेता लोग किसी भी आंदोलन को होने के पहले हाउस अरेस्ट जैसे पोस्ट को लगाकर अपनी बहादुरी का परिचय न दें । इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है।'' इससे पहले के पोस्ट में भी उन्होंने ऐसी ही नसीहत दी थी। नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि जब भी कोई समाजवादी आंदोलन हो तो हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट होने से बचना चाहिए। यह बहादुरी नहीं है। उन्होंने स्व. मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि वह कहा करते थे कि जो कार्यकर्ता और नेता हाउस अरेस्ट हो, वह अपने आप को कायर समझे। इसलिए हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं को हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए कि वह हाउस अरेस्ट न हों। यदि किसी परिस्थिति में अरेस्ट या हाउस अरेस्ट हों, तब भी आंदोलन होने तक उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने या मीडिया में बताने से बना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लोग आंदोलन से पहले हमेशा अपना घर छोड़ देते हैं। यदि हमारे नेता हाउस अरेस्ट हो जाएंगे तो पार्टी आंदोलन कैसे करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं द्वारा हाउस अरेस्ट का सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से शेष कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का मनोबल टूट जाता है। उन्हें लगता है कि जब हमारा बड़ा नेता ही मैनेज हो गया तो फिर हम आंदोलन में क्यों जाएं। खुद के घर की वीडियो डाली नगीना प्रसाद साहनी ने खुद के घर की वीडियो भी शेयर की है, जिसमें पुलिस वाले उनके यहां बैठे नजर आ रहे हैं। लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट नहीं कर सके। रामनगीना ने सहजनवा में प्रदर्शन के दौरान की फोटो व वीडियो भी पोस्ट की है। हाउस अरेस्ट होने वाले नेताओं ने सरकार को डरा बताया, उनके ही नेता ने उन्हें कायर कहा हाउस अरेस्ट का पोस्ट शेयर करने वाली पूर्व प्रत्याशी काजल निषाद ने इसे सरकार का डर बताया। जबकि बिना नाम लिए नगीना प्रसाद साहनी ने इस बहादुरी पर तंज कसा और स्व. मुलायम सिंह यादव की बातों का हवाला देते हुए ऐसे लोगों को कायर बताया। एक ही विधानसभा क्षेत्र से दावेदार हैं दोनों नेता नगीना प्रसाद साहनी ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उनका इशारा काजल निषाद की ओर है। काजल गोरखपुर ग्रामीण से सपा की दावेदार मानी जा रही हैं और पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी भी खुद को दावेदार के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। दोनों नेता निषाद समाज से आते हैं इसलिए उनके बीच की प्रतिद्वंद्विता भी दिखती रहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में सतविंदर पाल सिंह जज्जी बने जिलाध्यक्ष:व्यापार संगठन की जिला व नगर कमेटी घोषित, व्यापारियों के हितों में होगा काम
    Next Article
    बकरीद को लेकर जाजमऊ में पीस कमेटी की बैठक:DCP बोले- शांति के साथ मनाएं त्योहार, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment