Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर के चौधरी श्यौपाल सिंह कांग्रेस में लौटे:अनूपशहर सीट से 2027 चुनाव लड़ने के संकेत, पार्टी को मिलेगी मजबूती

    1 hour ago

    1

    0

    आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बुलंदशहर के वरिष्ठ नेता चौ. श्यौपाल सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में वापसी की है। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चौ. श्यौपाल सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। पार्टी के यूपी प्रभारी और एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग) राजेंद्र पाल गौतम ने उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले चौ. श्यौपाल सिंह ने कुछ कारणों से पार्टी से दूरी बना ली थी। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन से अलग रहने के बावजूद वह कांग्रेस की विचारधारा और जन-मुद्दों से लगातार जुड़े रहे। पार्टी सूत्रों और स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि चौ. श्यौपाल सिंह आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुलंदशहर की अनूपशहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी वापसी से बुलंदशहर जिले और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। चौ. श्यौपाल सिंह की कांग्रेस में वापसी से कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व में उत्साह है। जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने कहा कि उनके आने से बुलंदशहर में पार्टी कैडर को नई ऊर्जा मिलेगी और 2027 के चुनावी समीकरणों में कांग्रेस एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में गांजा तस्कर गिरफ्तार:2 किलो से अधिक गांजा और ई-रिक्शा जब्त, मुखबिर की सूचना पर दबोचा
    Next Article
    कानपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को अफसर का बंगला अलॉट:टेंडर घोटाले की जांच आगे बढ़ी, नगर निगम के भ्रष्ट अफसर भी निशाने पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment