Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में टीचर की हार्ट अटैक से मौत:हाई स्कूल के इंग्लिश के पेपर में लगी थी ड्यूटी, क्लास रूम में अटेंडेंस लगाते समय गिरे

    8 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के दौरान एक टीचर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्कूल में सुबह की शिफ्ट में वो बोर्ड परीक्षा देने आए हाई स्कूल के परीक्षार्थियों की अटेंडेंस लगा रहे थे। उसी दौरान अचानक सीने में दर्द की बात बताई और कुछ ही सेकेंड में गिर पड़े। बच्चों ने स्टाफ को बुलाया। स्टाफ के लोग उन्हें उठाकर आनन फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया। टीचर की पहचान सुरेंद्र पाल के रूप में हुई है। पूरा मामला शहर के गांधी बाल निकेतन विद्यालय का है। बताया जाता है कि मुंशीलाल करतार सिंह इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक सुरेंद्र पाल सिंह की ड्यूटी इन दिनों बोर्ड परीक्षा में गांधी बाल निकेतन विद्यालय में लगी थी। आज सुबह साढ़े 7 बजे 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के दौरान बच्चे शीट पर बैठ चुके थे। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया- गांधी बाल निकेतन में क्लास में सुरेंद्र पाल सिंह की ड्यूटी लगी हुई थी। वह जब आए थे तो बिल्कुल स्वस्थ थे। ड्यूटी के दौरान अचानक वह गिर गए। उन्हें तत्काल स्कूल का स्टाफ और सेक्टर मजिस्ट्रेट 500 मीटर दूर जिला अस्पताल ले गये। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया - शुरुआती लक्षण हार्ट अटैक के लग रहे हैं। बाकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का असल कारण स्पष्ट हो सकेगा। सुरेन्द्रपाल सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे का नाम कपिल और छोटे बेटे का नाम ध्रुव कुमार है। बड़ी बेटी हितेशकी शादी हो चुकी है। छोटी बेटी कीर्ति बीएड कर रही है। बड़ा बेटा कपिल ग्रेटर नोएडा में प्राइवेट जॉब कर रहा है। छोटा बेटा पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कर रहा है। खबर को अपडेट किया जा रहा है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में महिला हत्याकांड का 12 दिन बाद खुलासा:दुष्कर्म के प्रयास में गला घोंटकर की हत्या, आरोपी पर NSA लगेगा
    Next Article
    सचेंडी में तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर प्राइवेटकर्मी की मौत:सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment