Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने दो भाइयों के हत्यारोपी को रिमांड पर लिया:घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, 50 हजार के इनामी ने वकील की ड्रेस में किया था सरेंडर

    1 hour ago

    1

    0

    संभल पुलिस ने दो सगे भाइयों की हत्या के आरोपी धनवीर को 48 घंटे की रिमांड पर लिया है। आरोपी पर मृतक की बहन से शादी की जिद थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सभी उपकरण बरामद कर साक्ष्य जुटाए हैं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे मुरादाबाद जेल में वापस दाखिल कर दिया गया। यह घटना संभल जिले की गुन्नौर तहसील के धनारी थाना क्षेत्र के मझोला गांव और बहजोई थाना क्षेत्र के मैथरा धर्मपुर से संबंधित है। आरोपी धनवीर (24 वर्षीय), जो बदायूं के सरैरा गांव का निवासी है, मृतक भाइयों की बहन से शादी करने पर अड़ा था। युवती द्वारा चिमटे से पिटाई किए जाने के बाद उसने यह कदम उठाया। 26 नवंबर को आरोपी ने मझोला गांव में ननिहाल से बारात में जाते समय 14 वर्षीय अमरपाल और 10 वर्षीय कमल सिंह का अपहरण कर लिया था। 29 नवंबर को अमरपाल का शव थाना रजपुरा क्षेत्र के सिंघौली कल्लू के जंगल में मिला। छोटे भाई कमल सिंह का शव 12 दिसंबर को धनारी क्षेत्र के भकरौली तालाब से बरामद हुआ। अमरपाल की गला दबाकर हत्या की गई थी, जबकि कमल सिंह के सिर में गहरी चोट मारकर जान ली गई थी। हत्या के बाद आरोपी धनवीर करीब ढाई महीने तक फरार रहा। इस दौरान पुलिस ने उसके घर की कुर्की की और 20 जिलों सहित आठ राज्यों में उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने लगभग 300 से अधिक लोगों से पूछताछ की, जो पिछले दो साल से उसके संपर्क में थे। 09 फरवरी को 50,000 रुपये के इनामी धनवीर ने वकील की ड्रेस में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि 20 फरवरी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपी की रिमांड ली गई थी। 21 फरवरी को उसे मुरादाबाद जेल से 48 घंटे के लिए रिमांड पर लेने के बाद घटनास्थल का मुआयना किया गया। हत्या में प्रयोग हुए सभी उपकरण सहित साक्ष्य संकलन करने के बाद उसे शाम 06 बजे मुरादाबाद जेल में वापस दाखिल कर दिया गया। हत्यारोपी पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे 17 दिसंबर 2025 को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया। पुलिस ने 27 दिसंबर 2025 को उसके घर पर बीएनएस की धारा 84 के तहत डुगडुगी बजाकर उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया था और 02 फरवरी 2026 को मकान की कुर्की कर दी थी, घटना के बाद हत्यारोपी मेडिकल स्टोर पर नौकरी पर गया। दोनों भाइयों के लापता होने की गुमशुदगी पिता ने थाना पुलिस को दी तो आरोपी फरार हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हार्टअटैक से दारोगा की मौत:बहराइच पुलिस लाइन में तैनात थे हरेंद्र यादव, कार में बिगड़ी तबीयत
    Next Article
    मेरठ के बेगमपुल मेट्रो स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब:पहले दिन परिवारों संग पहुंचे लोग, मेट्रो का गेट खुलते ही उमड़ी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment