Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हार्टअटैक से दारोगा की मौत:बहराइच पुलिस लाइन में तैनात थे हरेंद्र यादव, कार में बिगड़ी तबीयत

    1 hour ago

    1

    0

    बहराइच में पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक हरेंद्र यादव का सोमवार शाम हार्टअटैक से निधन हो गया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोरखपुर जिले के निवासी 58 वर्षीय हरेंद्र यादव पुत्र संत प्रसाद बहराइच में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को वे अपने ड्राइवर के साथ कार में बैठे थे, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे बेहोश हो गए। चालक ने इसकी सूचना पास में मौजूद यातायात निरीक्षक राम प्रसाद को दी। इसके बाद राम प्रसाद अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हरेंद्र यादव को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक उपनिरीक्षक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:एयरफोर्स जवान को 70 थप्पड़ मारे, हॉस्पिटल में तड़पकर बच्ची की मौत; गंदगी मिलने पर लाइसेंस निरस्त
    Next Article
    पुलिस ने दो भाइयों के हत्यारोपी को रिमांड पर लिया:घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, 50 हजार के इनामी ने वकील की ड्रेस में किया था सरेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment