Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के 25-25 हजार के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:सिविल लाइंस पुलिस ने दबोचा, असलहे और चोरी की बाइक बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में सिविल लाइंस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुशीनगर के गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उनके पास से तमंचे, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रिजवान पुत्र इस्लाम, निवासी मोहल्ला नज्जूपुरा टांडा, रामपुर और शाजिद पुत्र भूरा, निवासी मोहल्ला नालापार काशीपुरा, गंज, रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आगापुर विजैया लिंक रोड अंडरपास के नीचे से पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा मय दो जिंदा कारतूस, एक 315 बोर का तमंचा मय एक जिंदा कारतूस और एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मिली। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सिविल लाइंस में मु0अ0सं0 67/2026 के तहत धारा 318(4), 317(2) बीएनएस एवं 03/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, रिजवान थाना तरायसुजान, जनपद कुशीनगर में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था, जबकि शाजिद थाना तमकुहीराज, कुशीनगर में गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। उन पर पूर्व में चोरी, गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर उनकी अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप ने कतर-बहरीन से हटाए सैनिक... अब ईरान से कैसी होगी बातचीत?
    Next Article
    अखिलेश यादव के बयान पर पंकज चौधरी ने किया पलटवार:बोले- वो हताश हो गए हैं, संगठन और पार्टी में सबकुछ ठीक है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment