Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव के बयान पर पंकज चौधरी ने किया पलटवार:बोले- वो हताश हो गए हैं, संगठन और पार्टी में सबकुछ ठीक है

    1 hour ago

    1

    0

    सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गोरखपुर पहुंचे। वो सीधे अपने आवास पर पहुंचे। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अखिलेश यादव के 100 विधायक लाने और सीएम बनाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि- ‘अब सब लोग खुद देखिए ये अखिलेश यादव जी का जो बयान आया है, वो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, प्रमुख हैं। ये कहीं न कहीं हताश हो गए हैं। आपको नहीं दिखता है, ये हताशा का प्रतीक है क्योंकि 11 साल में हमारी केंद्र की सरकार लगभग 9 साल में हमारी उत्तर प्रदेश की सरकार जिस प्रकार से आम, गरीब, किसान, महिलाओं का उत्थान किया है उससे कहीं न कहीं उनको हताशा हुई है अगर आप देखें भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। ये बिना किसी भेदभाव के काम करती है।’ उन्होंने कहा कि– विपक्ष के पास जनहित के मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह इस तरह के अगंभीर और राजनीतिक रूप से अपरिपक्व बयान देकर सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया को यह समझना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की जनता अब विकास और सुशासन की राजनीति को ही स्वीकार करती है। भाजपा सरकार के कार्यों से प्रदेश में निवेश, रोजगार, आधारभूत संरचना और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं, जिससे विपक्ष की जमीन खिसक चुकी है। अध्यक्ष ने ये भी कहा कि विपक्ष के नेता ऐसे बयान देने के बजाय जनता के मुद्दों पर सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति करें। भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ प्रदेश की 25े करोड़ जनता की सेवा में समर्पित है और विपक्ष के इस तरह के बयान भाजपा के संकल्प और जनसमर्थन को कमजोर नहीं कर सकते। 2027 की रणनीति पर बोले भाजपा के कार्यकर्ता 365 दिन काम करते हैं और जनता की सेवा करते हैं। वैसे भी चुनाव में अभी साल भर का समय है। चुनाव के दृष्टिकोण से रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही आपसे साझा भी की जाएगी। सरकार और संगठन पर बोले सरकार और संगठन में कोई भी मतभेद नहीं है। दोनों मिलकर के जहाँ सरकार का काम होता है वहाँ सरकार करती है, जहाँ संगठन काम होता है वहाँ संगठन करती है। संगठन काम है कि सरकार की काम को जनता तक पहुंचाने। संगठन वो काम पूरी तरह से कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर के 25-25 हजार के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:सिविल लाइंस पुलिस ने दबोचा, असलहे और चोरी की बाइक बरामद
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण:अवैध वेंडरों की दुकानों के सामान जब्त, लगाया जुर्माना; जाम के चलते हुआ एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment