Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में पालतू लेब्राडोर ने टीचर पर किया हमला:दुलारने के दौरान चेहरे और होंठ पर गंभीर चोट, अस्पताल में लगे टांके

    12 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में एक महिला शिक्षिका पर उनके पालतू लेब्राडोर कुत्ते ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब शिक्षिका सुबह विद्यालय जाने से पहले कुत्ते को दुलार रही थीं। हमले में उनके चेहरे और होंठ पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में टांके लगवाने पड़े। शहर के सत्यप्रेमी नगर मोहल्ले की निवासी 23 वर्षीय जाह्नवी बाजपेयी शिक्षिका हैं। शुक्रवार सुबह वह अपने घर से विद्यालय के लिए निकल रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने पालतू लेब्राडोर डॉग को प्यार से सहलाने की कोशिश की। अचानक कुत्ता आक्रामक हो गया और उसने जाह्नवी के चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे उनका मुंह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के तुरंत बाद, परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को जाह्नवी से अलग किया। घायल शिक्षिका को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उनके होंठ और चेहरे पर कई टांके लगाए। जाह्नवी के भाई चंदन बाजपेयी ने बताया कि उनका पालतू कुत्ता पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। उनका मानना है कि बुखार के कारण कुत्ता चिड़चिड़ा हो गया था, और संभवतः इसी वजह से उसने हमला किया। इस मामले पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मौसम बदलने का असर पालतू और आवारा दोनों तरह के कुत्तों के व्यवहार पर पड़ता है। डॉ. कुमार ने सलाह दी कि यदि किसी पालतू कुत्ते के व्यवहार में बदलाव दिखे तो उसे तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय में दिखाना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुत्तों को लंबे समय तक बांधकर रखने से भी वे आक्रामक हो सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत:साले के जन्मदिन पर ससुराल जा रहा था युवक, पत्थर से टकराई बाइक
    Next Article
    देवरिया में मंदिर में युवक की पिटाई, VIDEO:घेर कर मारपीट की, थप्पड़ मारे, गाली-गलौज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment