Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के प्रभा सिनेमा में लगी भीषण आग:फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे में काबू पाया, हॉल बंद होने से बड़ा हादसा टला

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली के रामपुर गार्डन स्थित प्रभा सिनेमा में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। आग सीधे सिनेमा हॉल के प्रोजेक्टर में लगी और देखते ही देखते उसने पूरे प्रोजेक्शन रूम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे 11 मिनट की लगातार मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस वक्त सिनेमा हॉल में कोई शो नहीं चल रहा था और पूरा परिसर बंद था। इससे बड़ा हादसा टल गया और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। सुबह 4:44 बजे मिली आग की सूचना घटना कोतवाली क्षेत्र के पॉश रामपुर गार्डन इलाके से सटे प्रभा सिनेमा की है। अग्निशमन विभाग के अनुसार सुबह 4:44 बजे आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मनु शर्मा और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अपनी टीम के साथ सिविल लाइंस फायर स्टेशन से रवाना हुए। पहला दमकल वाहन महज कुछ ही मिनट में सुबह 4:47 बजे घटनास्थल पर पहुंच गया। इसके बाद दो अन्य दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि आग सीधे प्रोजेक्टर में लगी थी। आग की तेज लपटों और धुएं ने प्रोजेक्शन रूम के साथ आसपास के हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया। बंद भवन होने के कारण धुआं तेजी से पूरे हॉल में फैल गया। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए लगातार पानी की बौछार शुरू की ताकि आग अन्य हिस्सों तक न फैल सके। तीन घंटे तक चला राहत एवं बचाव अभियान आग की तीव्रता को देखते हुए मौके पर तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की पंपिंग कर आग को फैलने से रोका। करीब तीन घंटे 11 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग आठ बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। इसके बाद पूरे परिसर की दोबारा जांच की गई ताकि कहीं आग दोबारा न भड़क सके। इस घटना में सबसे बड़ी राहत यह रही कि आग तड़के उस समय लगी, जब सिनेमा हॉल बंद था और कोई फिल्म शो संचालित नहीं हो रहा था। यदि यही आग दिन या शाम के किसी शो के दौरान लगती तो बड़ी संख्या में दर्शकों की जान खतरे में पड़ सकती थी। समय और परिस्थिति ने इस घटना को बड़े हादसे में बदलने से बचा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही होगी। आग से हुए नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार सिनेमा भवन के पास 30 मार्च 2026 को जारी अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी मौजूद था। पहले भी हो चुकी है आग की घटना स्थानीय लोगों के अनुसार प्रभा सिनेमा में इससे पहले भी इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगने की घटना हो चुकी है। ऐसे में लगातार दूसरी बार आग लगने से विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अग्निशमन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सकलडीहा ब्लॉक में 44 जोड़ों ने लिए सात फेरे:बीडीओ की सतर्कता से मिला परिवार, रोते बच्चे को पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाया
    Next Article
    Ramayana Trailer: ट्रेलर में दिखा भगवान विष्णु का दिव्य रूप, फैंस पूछ रहे- 'आखिर कौन है ये एक्टर?'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment