Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सकलडीहा ब्लॉक में 44 जोड़ों ने लिए सात फेरे:बीडीओ की सतर्कता से मिला परिवार, रोते बच्चे को पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाया

    5 hours ago

    1

    0

    चंदौली के सकलडीहा विकास खंड परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में गुरुवार को एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया। विवाह समारोह खत्म होने के बाद दो साल का मासूम बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया। अकेले पड़े बच्चे के रोने की आवाज सुनकर बीडीओ ने तत्परता दिखाई और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया। 44 जोड़ों ने लिए सात फेरे, समारोह में जुटी थी भीड़ सकलडीहा विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें कुल 44 जोड़ों ने विवाह की रस्में पूरी कर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण मौजूद थे। इसी भीड़ के बीच एक परिवार का दो साल का बच्चा प्रियांशु अचानक अकेला रह गया। विवाह खत्म होने के बाद बच्चे को भूल गए परिजन धूस गांव निवासी कृष्णा का दो वर्षीय पुत्र प्रियांशु विवाह समारोह के दौरान परिजनों के साथ आया था। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद परिजन घर लौट गए, लेकिन जल्दबाजी में बच्चे को वहीं भूल गए। कुछ देर बाद बच्चा अकेला पड़ गया और रोने लगा। बीडीओ ने दिखाई संवेदनशीलता, पुलिस को सौंपा बच्चा बच्चे को अकेला रोता देख सकलडीहा के बीडीओ विजय कुमार सिंह ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और सुरक्षा के मद्देनजर उसे सकलडीहा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बच्चे की देखभाल करते हुए परिजनों की तलाश शुरू कर दी। याद आते ही परिजन पहुंचे ब्लॉक, शुरू की तलाश घर पहुंचने के बाद जब परिजनों को बच्चे की याद आई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बच्चे की खोज शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद परिजन सकलडीहा ब्लॉक पहुंचे, जहां उन्हें जानकारी मिली कि बच्चा पुलिस के पास सुरक्षित है। इसके बाद वे कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद मासूम को सौंपा सकलडीहा कोतवाली में परिजनों से आवश्यक जानकारी लेने के बाद थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बच्चे को सकुशल उनके हवाले कर दिया। मासूम को वापस पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस व प्रशासन की तत्परता की सराहना की। सतर्कता से टला बड़ा हादसा बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासनिक सतर्कता और पुलिस की तत्परता से एक परिवार को बड़ी परेशानी से राहत मिली। सामूहिक विवाह जैसे बड़े आयोजनों में सुरक्षा और निगरानी की जरूरत को भी इस घटना ने उजागर किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवान टॉकीज सर्विस रोड बंद, बढ़ा 5km का सफर:लग रहा जाम, राहगीर बोले बरबाद होगा समय; लगाना पड़ेगा लंबा चक्कर
    Next Article
    बरेली के प्रभा सिनेमा में लगी भीषण आग:फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे में काबू पाया, हॉल बंद होने से बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment