Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में जमीनी विवाद में चले ईंट-पत्थर:मकान बंटवारे को लेकर दो पक्षों मारपीट, महिलाओं समेत 10 के फटे सिर घायल

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली में मकान के बंटवारे को लेकर परिवार के लोगों के बीच पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कंजे वाली मस्जिद के पास करीब 200 गज के इस मकान में चार लोगों का हिस्सा बताया जा रहा है। बताया गया कि एक पक्ष की महिला मेहनाज अपने हिस्से में टॉयलेट बनवा रही थी। इसी दौरान पाइपलाइन डालने को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर मेमरान इलाके में बुधवार का है। अब जानिए पूरा मामला… अस्पताल में भर्ती घायल महिला मेहनाज ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर उनके परिवार पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने सिर पर वार किए, जिससे कई लोगों के सिर फट गए। वहीं, दूसरे पक्ष के घायल युवक जुनैद अहमद ने बताया कि जब उन्होंने अपने हिस्से की बात रखी, तो आपसी कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष की ओर से मारपीट शुरू कर दी गई। देखते ही देखते दोनों ओर से भारी पथराव होने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के 10 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पहले पक्ष से मुनीर अहमद के बेटे जुनैद अहमद (22), तनवीर (12), शावाना (23), नुसरत (20) और जमीर (42) घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से सलीम अहमद, सालिद, सारिका, शाहिद, मेहनाज, सत्तों, निजा और आसिफा को चोटें आई हैं। घायलों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें देखने को मिली हैं। कई के सिर फट गए है। पुलिस ने शुरू की जांच, कुछ लोग हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए पथराव को रुकवाया। घायल शावाना ने बताया कि घटना के वक्त वे लोग डरकर सीधे पुलिस चौकी की तरफ भागे, जिसके बाद पुलिस मौके पर सक्रिय हुई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर डीएम ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश:गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान के लिए जवाबदेही तय
    Next Article
    संतकबीरनगर में सतविंदर पाल सिंह जज्जी बने जिलाध्यक्ष:व्यापार संगठन की जिला व नगर कमेटी घोषित, व्यापारियों के हितों में होगा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment