Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश थमते ही प्रयागराज में निकली तेज धूप:उमस भरी गर्मी बढ़ी, शाम तक बदल सकता है मौसम, बारिश का अलर्ट

    40 minutes ago

    1

    0

    प्रयागराज में दो दिनों तक हुई बारिश के बाद शनिवार से प्रयागराज के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह से ही शहर में तेज धूप खिली हुई है। बारिश के बाद निकली धूप से एक बार फिर उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। हालांकि, लगातार चल रही हवाओं के कारण मौसम में कुछ राहत भी महसूस हो रही है और वातावरण सुहाना बना हुआ है। बारिश थमने के बाद धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह से ही धूप और उमस का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बीच-बीच में तेज धूप निकलने के साथ आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। हवाओं का दौर भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शाम तक मौसम में फिर बदलाव के संकेत दिए हैं। शाम के समय काले घने बादल छाने के साथ हल्की रिमझिम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। फिलहाल धूप, उमस और हवाओं के बीच मौसम का मिजाज मिला-जुला बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डायल 112 के हेड कांस्टेबल धीरज की बीमारी से मौत:ड्यूटी के बाद सीने में दर्द की शिकायत, आगरा के निवासी थे
    Next Article
    त्योहारों पर रेलवे ने विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए:गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के लिए मिलेगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment