Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डायल 112 के हेड कांस्टेबल धीरज की बीमारी से मौत:ड्यूटी के बाद सीने में दर्द की शिकायत, आगरा के निवासी थे

    39 minutes ago

    1

    0

    बुलंदशहर में डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल धीरज सिंह का बीमारी से निधन हो गया। वह मूल रूप से आगरा के बरहना थाना क्षेत्र के रूपधनू गांव के निवासी थे। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद पुलिस लाइन से गार्द उनके शव को लेकर आगरा के लिए रवाना हुई। डायल 112 प्रभारी धमेंद्र सिंह ने बताया कि धीरज सिंह पुलिस लाइन के पास किराए के कमरे में रहते थे। शुक्रवार को ड्यूटी करने के बाद वह अपने कमरे पर चले गए थे। देर शाम उन्होंने साथी पुलिसकर्मियों को फोन कर सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत में सुधार होने के बाद रात में वह अपने कमरे पर लौट आए थे। शनिवार सुबह मकान मालिक ने उन्हें कमरे में बेहोश पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर धीरज सिंह के परिवार के लोग बुलंदशहर पहुंचे। धीरज सिंह 2005 बैच के सिपाही थे। तीन साल पहले ही उनका गाजियाबाद से बुलंदशहर तबादला हुआ था। वह अपने परिवार के साथ आगरा की आवास विकास कॉलोनी में रहते थे। उनके एक बेटा है। आरआई अजय श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार शाम को धीरज सिंह को पुलिस लाइन में सलामी दी गई। इसके बाद पुलिस गार्द उनके पार्थिव शरीर को लेकर आगरा के लिए रवाना हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर के 4500 घरों में बिजली मीटर नहीं लगे:22 हजार उपभोक्ताओं को सही बिल नहीं मिल रहा, विभाग को भी परेशानी
    Next Article
    बारिश थमते ही प्रयागराज में निकली तेज धूप:उमस भरी गर्मी बढ़ी, शाम तक बदल सकता है मौसम, बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment