Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BRICS समिट- दिल्ली में मोदी की डिनर पार्टी:पनीर के साथ सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता; मिठाई में फ्रूट क्रीम विद जलेबी

    11 hours ago

    1

    0

    पीएम मोदी ने शनिवार को भारत मंडपम में BRICS सदस्य देशों के नेताओं के लिए डिनर पार्टी को होस्ट किया। मेन्यू में पनीर के साथ सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता और मिलेट्स का पुलाव रखा गया है। मिठाई में फ्रूट क्रीम विद जलेबी मिलेगी। ब्रिक्स मेहमानों के अलावा मोदी सरकार में मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों व अन्य नेताओं को भी डिनर में इनवाइट किया गया। इस डिनर में भारत और BRICS के अन्य सदस्य देशों के 100 से अधिक कलाकारों के समूह ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मोदी-पुतिन के साथ डिनर के लिए पहुंचे; 2 तस्वीरें मोदी के साथ मेहमानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा; 2 तस्वीरें डिनर डिप्लोमेसी की अहमियत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जैसे बड़े आयोजनों में 'डिनर डिप्लोमेसी' का मतलब होता है औपचारिक बैठकों और सख्त प्रोटोकॉल से हटकर, रात के खाने की मेज पर अनौपचारिक बातचीत करना। एक साथ खाना खाते हुए नेताओं के बीच का माहौल सहज हो जाता है, जिससे तनाव कम करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और विवादित मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने में आसानी होती है। कई बार जो मुश्किल समझौते बंद कमरों की औपचारिक चर्चा में नहीं सुलझ पाते, उनकी जमीन ऐसे ही डिनर के दौरान अनौपचारिक बातचीत से तैयार होती है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… BRICS के साझा बयान में पहलगाम हमले की निंदा: टेरर फंडिंग रोकने पर जोर रूस और चीन समेत BRICS देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। देशों ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, आतंकियों तक पहुंचने वाली फंडिंग रोकने और उन्हें सुरक्षित ठिकाने देने वालों पर कार्रवाई करने पर भी सहमति बनी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRICS डिनर- मलेशियाई पीएम ने किशोर कुमार का गाना गया:'ख्वाब हो तुम या...' का VIDEO शेयर किया, गाने के पहले पूछा- गुरु, इजाजत है
    Next Article
    दिल्ली में नए वोटर आवेदन 2.56 लाख पार:30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां; 4 नवंबर को अंतिम सूची; 16 राज्यों में SIR का तीसरा फेज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment